Banda news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के बाँदा से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक दलित छात्र ने पढ़ाने के क्या बोल दिया कि ये बात स्कूल ले प्रिंसिपल को बर्दाश्त नहीं हुयी, और उसने पहले दलित बच्चे को जातिसूचक टिपणी करके अपमानित किया और जब इतने से मन नहीं भरा तो दलित छात्र की लाठी-डंडे से मारपीट की और ये बोल कर स्कूल से भगा दिया जाओ जाकर भैंस चराओ…तो चलिए आपको इस लेख में पूरे ममाले के बारे में विस्तार से बताते हैं।
और पढ़े: Basti news: दबंगों ने दलित युवक को नंगा कर बेरहमी से पीटा, खेत में छिपकर ली बचाई जान
दलित छात्र के साथ मारपीट
अगर आज दलित समाज का कोई व्यक्ति पढ़ लिख जाये या उनके बराबर में खड़ा हो जाये तो ये बात मनुवादियों को बिलकुल पसंद नहीं आती है और वो किसी तरह दलित समाज को दबाने की कोशिश करते हैं ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बांदा से सामने आया है, जहां एक यादव बच्चे ने एक टीचर को पढ़ाने के लिए क्या बुला लिया, उस बच्चे के साथ न केवल मारपीट की गई बल्कि उस पर जातिसूचक टिप्पणी भी की गई। दरअसल, ये घटना बाँदा (Banda) के देहात (Dehat) कोतवाली क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की है, जहां लुकतारा गांव (Luktara Village) की है।
जहाँ पीड़ित बच्चे के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका बच्चा सातवी का छात्र है और स्कूल में उस बच्चे ने अपने प्रिसिंपल से पढ़ने के बजाय टीचर से पढ़ने की डिमांड की थी। क्योंकि मैडम अच्छा पढ़ाती है जबकि प्रिंसिपल बिलकुल अच्छा नहीं पढ़ाते हैं।
महिला टीचर को पढ़ाने को बुलाया
जिससे गुस्साएं प्रिंसीपल ने पहले तो बच्चें को बुरी तरह से पीटा और फिर जातिसूचक टिप्पणी करते हुए कहा कि तुम पढ़ लिखकर क्या करोगे, “यादव हो पढ़कर क्या करोगे, जाओ भैंस चराओ…”, किसानी करो, जिससे फायदा होगा। वहीं गांव वालो ने भी प्रिंसीपल के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि वो जानबूझ कर एक महिला टीचर को लगातार परेशान कर रहा है।
बच्चो की पढाई का नुकसान
उसका विवाद चल रहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई को काफी नुकसान भी हुआ है, जिसके कारण गांव वालो ने दोनो को स्कूल से हटाने की मांग की है। वही मीडिया मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली के SO सीपी तिवारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत गांव जाकर इसकी जांच की जारी है। दोनो पक्षों की बात सुनने के बाद आगे की जांच की जायेगी। वही पीड़ित दलित छात्र को पुलिस ने अस्वासन दिया है जल्द ही मामले की कार्यवाही कर आरोपी को सजा दी जाएगी।



