Anil Mishra news: अनिल मिश्रा ने बीजेपी और चंद्रशेखर आजाद के बीच बताया ‘गुप्त गठबंधन’, लगाए गंभीर आरोप।

Chandrshekhar Azad Ravan
Source: Google

Anil Mishra news: हाल ही में, विवादों में घिरे अनिल मिश्रा को लेकर एक खबर सामने आई है। BJP पर तीखा हमला बोलते हुए अनिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि “भीम आर्मी प्रमुख और BJP के बीच मिलीभगत के कारण विरोध प्रदर्शन रोक दिया गया।” इसके अलावा, उन्होंने यह भी दावा किया कि BJP और चंद्रशेखर आज़ाद के बीच एक “गुपचुप गठबंधन” मौजूद है।

और पढ़े: Dalit Neta beaten up: सियासी दंगल में दलित कार्ड! पार्षद पर हमले को लेकर AAP और BJP के बीच आर-पार की जंग

अनिल मिश्रा ने लगाया बीजेपी पर संगीन आरोप

विवादित वकील अनिल मिश्रा काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं; कभी वे हिंदू संगठनों को लेकर बयान देते नज़र आते हैं, तो कभी दलितों से जुड़े UGC नियमों पर टिप्पणी करते हैं। लेकिन इस बार, उन्होंने सचमुच सारी हदें पार कर दी हैं। जी हाँ, मध्य प्रदेश (MP) के विवादित वकील अनिल मिश्रा (Anil Mishra) को लेकर है, उन्होंने एक बार फिर से यूजीसी (UGC) की आड़ में केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की। इतना ही नहीं यूजीसी को लेकर जो भी विरोध हो रहा है, उसके लिए अनिल मिश्रा ने केंद्र सरकार और भीम आर्मी चीफ को जिम्मेदार ठहराया है।

दरअसल अनिल मिश्रा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यूजीसी की नई गाइडलाइंस (UGC’s New Guidelines) लाकर बीजेपी (BJP) ने हिंदूओं को हिंदूओं से ही लड़वाने की साजिश की है। सरकार ने पहले हिंदूओ को मुसलमान से अलग किया था, अब हिंदू को हिंदू के खिलाफ खड़ा कर दिया।

और पढ़े: Top 5 Dalit news: अलीगढ़ जातिगत गाने को लेकर छिड़ा विवाद, दबंगों ने दलित की बारात पर किया हमला

चंद्र शेखर आजाद और बीजेपी की सांठगांठ

उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि बांटने के लिए भीम आर्मी चीफ (Bhim Army Chief) के साथ सांठगांठ करके उन्हें आंदोलन करने दिया गया लेकिन हमें नहीं। यूजीसी के नाम पर बांटने की अच्छी कोशिश है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा कर उनके मंसूबो पर पानी फेर दिया, और वो उम्मीद करते है कि कोर्ट इसे पूरी तरह स निरस्त कर देगी। वहीं चंद्र शेखर आजाद और बीजेपी की सांठगांठ का पर्दाफाश भी हो जायेगा कि कैसे राजनीति रोटियां सेंकने के लिए ये बंटवारा करवा रहे है।

हैरानी की बात है कि आजाद जो यूजीसी को दुबारा लाने के लिए लड़ रहे है, अनिल मिश्रा जैसे मनुवादी वकील ने उन्हें भी बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.. सच तो ये है कि वो खुद दिल्ली राजनीतिक रोटियां सेंकने आया था, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने उसके मंसूबो पर पानी क्या फेर दिया, उसकी हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचें जैसी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *