By: Shikha

कौन थीं जस्टिस फातिमा बीवी? सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश की अनकही कहानी

Source: Google

भारत के सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी थीं।

Source: Google

उनका जन्म 1927 में केरल के पथानामथिट्टा में हुआ था। उस दौर में जब महिलाओं की शिक्षा को प्राथमिकता नहीं दी जाती थी, उन्होंने कानून की पढ़ाई करने का साहसी निर्णय लिया।

Source: Google

उन्होंने 1950 में बार काउंसिल की परीक्षा में टॉप किया और पदक जीतने वाली पहली महिला बनीं।

Source: Google

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत केरल में एक मुंसिफ के रूप में की थी।अपनी मेहनत और निष्पक्ष न्याय के दम पर वे 1983 में उच्च न्यायालय की जज बनीं।

Source: Google

6 अक्टूबर 1989 को उन्होंने भारत के सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

Source: Google

यह न केवल भारत बल्कि पूरे एशिया के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी क्योंकि वे किसी भी एशियाई देश के सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज थीं।

Source: Google