Richest Buddhist people: भले ही कोई कितना भी सौहार्द बढ़ाने की बात करें, अहिंसा और आपसी प्रेम की बात करें, लेकिन सच्चाई दुनिया में फैली अस्थिरता से सामने आ ही जाती है। देशों में बीच युद्ध, और आंतरिक तनाव एक बड़ी अस्थिरता का कारण बन चुके है। हर किसी को केवल हिंसा और युद्द के जरिए ही जीतना है… मगर बौद्ध धर्म ही मौजूदा समय में एक ऐसा धर्म है जो शांति और अहिंसा का पाठ पढ़ाता है। बुद्ध का काल हो, या आज का 21वी शताब्दी…केवल बुद्ध के रास्ते पर ही चलकर शांति स्थापित की जा सकती है।
बुद्ध ही वो जरिया है जिन्होंने हिंसा को खत्म करके अहिंसा और शांति के रास्ते पर चल कर जीवन को नई दिशा देने का संदेश दिया है…और ये संदेश आज भी जारी है। हालांकि बहुत से लोगों को आज भी लगता है कि जो बौद्ध धर्म अपना लेते है वो वैराग्य जीवन जीते है, जिन्हें संसारिक मोह और वस्तुओं से कोई लगाव नहीं होता, जो पैसे या संपत्ति की परवाह नहीं करते है लेकिन सच तो ये है कि बौद्ध धर्म में भी ऐसे कई लोग है जिन्होंने पूरी दुनिया में व्यापार जगत से लेकर कई और क्षेत्र में बड़ा नाम कमाया है। अपने इस वीडियो में हम 5 ऐसे लोगों की बात करेंगे जो बौद्ध धर्म को मानते है और अच्छी खासी संपत्ति के मालिक है। आइये जानते है कि कौन है वो 5 खास लोग।
आनंद कृष्णन – Anand Krishnan
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है मलेशिया के बड़े उद्योगपति आनंद कृष्णन का.. वैसे तो नाम से ऐसा लगता है कि जैसे वो भारतीय होंगे लेकिन वो असल में तमिल माता पिता की संतान है, जो कि श्रीलंका के जाफना में जाकर बस गए थे। उनका जन्म कुआलालंपुर के ब्रिकफील्ड्स में 1 अप्रैल 1938 को हुआ था, कृष्णन थेरवाद बौद्ध धर्म को मानते थे, उनकी दो बेटिया और एक बेटा भी है, लेकिन उनका बेटा वेन अजहन सिरिपान्यो एक थेरवाद बौद्ध भिक्षु है। कृष्णन के कई बिजनस हुए, जिसमें सबसे पहले मलेशियाई कंसल्टेंसी MAI होल्डिंग्स Sdn Bhd को शुरु किया था, जिसके बाद उन्होंने एक्सोइल ट्रेडिंग की स्थापना की, जिसके तहत उन्होंने कई देशों में तेल ड्रिलिंग रियायतें खरीदी थी।
इतना ही नहीं कृष्णन इसके बाद मलेशिया में जुए के कारोबार में आ गए। कृष्णन असल में मीडिया (एस्ट्रो), सैटेलाइट (MEASAT), तेल और गैस (भूमि अरमाडा, पेक्सको), दूरसंचार (मैक्सिस, श्रीलंका टेलीकॉम) के संचालक रह चुके थे। पैसा कमाने के अलावा कृष्णन ने मलेशिया में शिक्षा, कला, खेल और मानवीय विकास के कामों के लिए काफी दान भी किया। 2010 में, कृष्णन को फोर्ब्स की 48 हीरोज़ ऑफ़ फिलैंथ्रोपी की लिस्ट में शामिल किया गया था। उन्होंने संस्थायें शुरु की जो मेधावी बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करती है। 28 नवंबर 2024 को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मृत्यु के समय, उनकी नेट वर्थ US$ 5.1 बिलियन थी।
पियरे मोराद ओमिडयार- Pierre Morad Omidyar
पियरे मोराद ओमिडयार, जिनके जन्म का नाम परविज़ मोराद ओमिडयार था, वो फ्रांसीसी मूल के ईरानी-अमेरिकी अरबपति हैं। 21 जून, 1967 को पेरिस में एक ईरानी मातापिता के घर जन्में पियरे eBay के संस्थापक हैं, जहाँ उन्होंने 1998 से 2015 तक चेयरमैन के रूप में काम किया है। पियरे वैसे तो ईरान से है, लेकिन उनकी आस्था तिब्बती बौद्ध धर्म के गुरु दलाई लामा के प्रति काफी ज्यादा है। जिस कारण उन्होंने अपना नाम भी बदला था, हालांकि आधिकारिय रूप से उन्होंने कभी भी बौद्ध धर्म को अपनाने की घोषणा नहीं की है, लेकिन वो बौद्ध के विचारों और दलाई लामा का अनुसरण करके चलते है। इसकारण उन्हें बौद्ध धर्म से प्रभावित माना जाता है।
जैक डोर्सी – Jack Dorsey
जैक डोर्सी, एक अमेरिकी बिजनेसमैन हैं, जिन्होंने ट्विटर, इंक. के को-फाउंडर, दो बार के CEO, ब्लॉक, इंक. (स्क्वायर फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म के डेवलपर) के को-फाउंडर, प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और चेयरमैन और ब्लूस्काई के फाउंडर हैं। जैक असल में बौद्ध धर्म पर विश्वास करते है, हालांकि बौद्ध धर्म अपनाने को लेकर कभी आधिकारिक घोषणा नहीं की लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के धम्म पताका में 10 -10 दिनों का विपश्यना की ध्यान प्रक्रिया को पूरा किया था। मई 2025 तक फोर्ब्स मैग्जीन की रिपोर्ट के मुताबित जैक की नेट वर्थ $3.8 बिलियन के आसपास थी।
ली का शिंग – Li Ka-shing
हांगकांग के एक बडे उद्योगपति, निवेशक और समाज-सेवी ली का शिंग एक समय में 30वें सबसे अमीर व्यक्ति थे। 13 जून 1928 को जन्में ली मात्र 15 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था जिसके कारण छोटी उम्र में स्कूल छोड़ कर नौकरी करनी पड़ी थी। 1950 में उन्होंने अपनी खुद की कंपनी, चेउंग काँग इंडसट्रीस की शुरुआत की। 2018 में उन्होंने करीब 68 साल तक काम करने के बाद रिटाय़रमेंट ले ली थी, जून 2019 में अनुमानित शुद्ध संपत्ति 29.4 बिलियन यूएस डॉलर थी। ली 9 साल के हो गए है और वरिष्ठ सलाहकार तौर पर अपने बेटे को सलाह देते रहते है।
क्वेक लेंग बेंग – Quek Leng Beng
क्वेक लेंग बेंग सिंगापुर के बिजनेसमैन है, जो कि हांग लेओंग ग्रुप सिंगापुर के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं, हांग लेओंग की होटल कंपनी, सिटी डेवलपमेंट्स लिमिटेड, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े होटल पर अधिग्रहण किया है, जो आज अंतरराष्ट्रीय कंपनी बन गई है। क्वेक सिंगापुर के सबसे अमीर लोगो में से एक है, उनकी कुल संपत्ति 4.8 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है। क्वेक बौद्ध परंपरा को मानते है, और बौदिध धर्म से जुड़े परोपकारो के कामों को करने के लिए जाने जाते है। इनके अलावा भी कई अनिगनत शख्सियत है जिन्होंने बौद्ध धर्म को सर्वोपरि माना है, बुद्ध के रास्ते पर चल रहे है, लेकिन आधिकारिक तौर पर उनके बौद्ध धर्म को अपनाने की बात सामने नहीं आती है।



