Jodhpur Wedding Security: हाल ही में राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) से एक चौंकाने वाली और परेशान करने वाली घटना सामने आई। जहाँ एक दलित व्यक्ति को फोन पर धमकी दी गई कि अगर उसने घोड़ी पर बारात निकाली तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जहाँ दलित दूल्हे की बारात के साथ 100 पुलिसकर्मी तैनात थे।
दूल्हे की बारात के साथ 100 पुलिसकर्मी तैनात
इन दिनों हर जगह शादी का मौसम शुरू हो गया है। हरा जगह हर तरफ शादी ही देखने को मिल रही हैं। इस बीच राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) के चोखा (Chokha) गांव से दलित उत्पीड़न का मामला सामने आया है। जहां दलित उत्पीड़न का इतना ज्यादा खौफ छाया हुआ है कि एक दलित युवक की बारात को निकालने के लिए 100 पुलिस वालों का सहारा लेना पड़ा।
दलित युवक को मिली धमकी
दरअसल नरेंद्र कुमार नाम के एक शख्स ने राजीव गांधी थाना (Rajiv Gandhi Police Station) में एक पुलिस को एक अर्जी दी थी, जिसके मुताबित 2 नवंबर को उसके भाई की शादी थी, जिसमें वह घोड़ी पर सवार होकर जाने वाले थे लेकिन उससे पहले ही उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आ गई। जिसमे उच्च जातियों के लोग ने उसे फोन पर धमकी दी कि अगर घोड़ी पर बारात निकली तो अंजाम अच्छा नहीं होगा, जिससे घबराए शिकायतकर्ता ने पुलिस को जानकारी दी।
जिसके बाद एसीपी (ACP) रोशन मीणा ने खुद मामले का संज्ञान लेते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दलित युवक की बारात निकलवाई। जिसमे 100 से अधिक पुलिस कर्मी शामिल थे। ताकि किसी भी प्रकार की कोई हिंसा या मारपीट न हो पाए। वही पुलिस की तैनाती के बीच दूल्हा घोड़े पर सवार हुआ और ढोल की थाप गूंजी।
और पढ़े: Muzaffarnagar Crime news: दलित युवक की बेरहमी से हत्या, गन्ने के खेत में मिला लहूलुहान शव
शांति से संपन्न हुई शादी
जिसके कारण शादी काफी शांति से हो गई। दलित परिवार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। बता दे कि राजस्थान में कई ऐसे मामले देखने को मिले है जब ऊंची जाति वालो ने दलित को बारात निकालने के लिए घोड़ी पर चढ़ने को लेकर प्रताड़ित किया हो। पुलिस के इस कदम की पूरे जिले में तारीफ हो रही है। इसके अलावा आपको बता दें कि यह पहली ऐसी घटना नहीं है, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में ऐसी ही घटनाएं सामने आई हैं, जहां दलित परिवारों और दूल्हे की बारात पर हमला और मारपीट की गई है।



