Dalit youth stabbed to death: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ एक दलित युवक पर नशे में धुत एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में दलित युवक के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को इस मामले में शिकायत मिल गई है और जाँच जारी है। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं.
दलित युवक पर धारदार हथियार से हमला
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय दलित युवक हरिश्चंद्र सरोज का गाँव के ही एक अन्य युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि नशे की हालत में आरोपी ने हरिश्चंद्र सरोज पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, युवक हरिश्चंद्र सरोज ने आरोपी अखिलेश को पागल कहकर गाली देने पर थप्पड़ मार दिया था। इससे अखिलेश आगबबूला हो गया और उसने हरिश्चंद्र पर चाकू से तीन वार किए।
एक बार सिर पर, एक बार गर्दन पर और एक बार पेट में। चाकू लगते ही हरिश्चंद्र ज़मीन पर गिर पड़ा और कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई। वही आस-पास के लोगों ने जब लड़ाई-झगड़े को देखा और सुना तो उन्होंने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया और लहूलुहान जमीन पर पड़े हरिश्चंद्र को नजदीकी अस्तपाल में ले गए जहाँ डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जिसके बाद मृतक के परिजनों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी और घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों का आरोप है कि आरोपी दबंग किस्म का व्यक्ति है। वह अक्सर गांव में लोगों से झगड़ा करता रहता है। इससे पहले भी उसने एक युवक के साथ मारपीट की थी। फिलहाल परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसके अलवा अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या चाकू से गोदकर की गई है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है वह नशे में धुत था। दूसरी और इस घटना के बाद से गाँव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आपको बता दें, यह घटना प्रतापगढ़ के सरवरपुर गाँव में कुछ दिन पहले सामने आए एक अन्य मामले से अलग प्रतीत होती है, जहाँ कमलेश कुमार रजक नामक एक दलित युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन रिपोर्टों में युवक की मौत की पुष्टि नहीं हुई थी।



