UP: बरात में बाबा साहेब की तस्वीर पर टिप्पणी, आगरा में दलित और सवर्ण बरातियों में जमकर मारपीट

Agra Wedding, Caste discrimination with Dalit
Source: Google

Agra news: हाल ही में उत्तर प्रदेश (UP) के आगरा agra से एक हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आई हैं। जहाँ बीते शनिवार के दिन दलित समाज (Dalit community) के बाराती और सवर्ण समाज के बाराती के बीच में आपसी झड़प हो गयी थी। जिसमे कई लोग गंभीर रूप से घयाल हो गए हैं। इतना ही नहीं दलित समाज के लोगो को जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया गया।

और पढ़े: मौलाना अरशद मदनी के बयान पर उबाल, उदित राज बोले सिर्फ मुस्लिम ही नहीं बल्कि दलित…

दलित समाज के बाराती और सवर्ण समाज के बीच झड़प

बाबा साहेब अंबेडकर, जिन्होंने देश का संविधान बनाया, जिन्होंने दलितों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया, जिन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाई, जिन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार कहा। लेकिन आज इतने सालों बाद भी मनुवादी सोच वाले लोगों की सोच नहीं बदली है। वो आज भी दलितों को अपने पैर की जूती समझते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा सामने आया हैं। जहां बाबा साहब अंबेडकर के बारे में अपशब्द कहने के कारण दलित समाज के बाराती और सवर्ण समाज के बाराती आपस में भिड़ गए।

बारात में कई लोग गंभीर रूप से घयाल

जिसमें 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये घटना आगरा के  बाह के जरार की है, जहां एक धर्मशाला में सवर्ण समाज की बारात ठहरी हुई थी, और रात को करीब 11 बजे एक दलित समाज की बारात भी धर्मशाला के सामने रूकी थी। इस बारात में लोगो ने बाबा साहब और बुद्द की तस्वीरें ले रखी थी। जिन्हें देखकर सवर्ण समाज के बारातियों ने बाबा साहब की तस्वीर को देखकर अपशब्द कहे। जिसके कारण दोनो पक्षों के बीच कहासुनी शुरु हो गई। और ये कहासुनी मारपीट पर पहुंच गई।

और पढ़े: Fatehpur news: दुष्कर्म के प्रयास के बाद दलित महिला के परिवार की पिटाई, हथगाँव पुलिस पर FIR न लिखने का आरोप

हैरानी की बात ये कि पुलिस जब तक पहुंची तब तक मामला शांत करा दिया गया था, और कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं घायलो का भी अभी तक मेडीकल नहीं कराया गया। पुलिस ने बताया कि इतनी बड़ी हिंसा होने के बाद भी अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *