Akbarpur news: उत्तर प्रदेश के अकबरपुर से एक हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आई है। जहाँ दलित कॉलोनी के लोगों को पिछले एक महीने से जलभराव और गंदगी के बीच रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह न सिर्फ मानवाधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि डेंगू, मलेरिया और हैजा जैसी संक्रामक बीमारियों को खुला न्योता भी है।
और पढ़े: Gorakhpur: दलित छात्र पर हमले के मामले में दो पर केस दर्ज, SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू
बस्ती में महीने भर से भरा पानी
कहा जाता है कि देश तरक्की कर रहा है, लेकिन राज्य में अभी भी कई दलित बस्तियां हैं जहाँ दलित समुदाय के लोगों के लिए ज़िंदगी बहुत मुश्किल हो गई है। न तो सरकार और न ही प्रशासन उनकी हालत पर कोई ध्यान दे रहा है। जी हाँ, ऐसा ही एक मामला कानपुर देहात अकबरपुर सामने आया है जहाँ नगर पंचायत क्षेत्र में जल निकासी की कमी के कारण एक दलित बस्ती में करीब एक महीने से जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। मुख्यालय से केवल दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुरीदपुर जसवंत नगर वार्ड (Muridpur Jaswant Nagar Ward) की इस बस्ती में गलियों में गंदा पानी जमा है, जिससे स्थानीय निवासियों को चलने-फिरने में कठिनाई हो रही है।
और पढ़े: Tamil Nadu: स्कूल में दलित रसोइया से भेदभाव, बच्चों ने खाना खाने से किया इनकार रो पड़ी महिला
संक्रामक बीमारियों के फैलने से डर
वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक बस्ती के लोगो को संक्रामक बीमारियों के फैलने से डर हैं। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों ने बताया डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (District Magistrate) से लेकर नगर परिषद ऑफिस तक, अधिकारियों से बार-बार सही ड्रेनेज सुविधाओं के लिए अपील की है, लेकिन अब तक उन्हें सिर्फ़ खोखले वादे ही मिले हैं। किसी की तरफ से अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई हैं। स्थानीय निवासी श्याम लाल, दयाराम, राजू, उदय वीर, बंसलाल और पूर्व पार्षद कैलाश सखवार समेत छात्र गुरुवचन, सायशा गौतम, गुनगुन और प्रियांशी ने बताया कि करीब एक माह से जलभराव की समस्या बनी हुई है।
इस कारण वो अपने घरो से भी बहार नहीं निकल पा रहे है। कई बार तो उन्हें अपने स्कूल की छुट्टी करनी पड़ रही हैं जिस कारण बस्ती में रह रहे बच्चो की पढई का नुकसान हो रहा हैं। इतना ही नहीं महीने भर से जलभराव होने के कारण डेंगू , मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का फ़ैलाने का खतरा सता रहा है। आपको बता दें, इस मामले के सामने आने के बाद अकबरपुर नगर पंचायत के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर आशीष कुमार ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में लाया गया है और इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।



