बाबा साहब का अपमान करने वाले अनिल मिश्रा का नया वीडियो वायरल, सड़क पर तंबू गाड़कर मनाया जन्मदिन

Anil mishra, Anil mishra controversy
Source: Google

Anil Mishra Birthday Video Viral: हाल ही में मध्य प्रदेश के ग्वालियर से खबर सामने आया है. जहाँ बाबा साहब का अपमान करने वाले अनिल मिश्रा एक बार फिर विवादों में घिरे नज़र आ रहे है। वही उनका एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमे उन्होंने सड़क पर तंबू गाड़कर जन्मदिन मनाया। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।

और पढ़े: प्रयागराज में रो पड़े थे चंद्रशेखर आज़ाद, रोहिणी ने कहा अब आंसुओं से नहीं चलेगा काम

सड़क पर तंबू गाड़कर मनाया जन्मदिन

मध्य प्रदेश से है, जहां एडवोकेट अनिल मिश्रा (Advocate Anil Mishra) के खिलाफ दलित संगठन बाबा साहब अंबेडकर (Baba Saheb Ambedkar) के अपमान करने को लेकर होने वाले विवाद के बीच ग्वालियर में लगे धारा 163 के बावजूद भी अनिल मिश्रा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो बीच सड़क पर तंबू गांड़ कर अपना जन्मदिन मनाते नजर आ रहे है। इतना ही नहीं अनिल मिश्रा और उनके समर्थक विवादों के बीच सुंदरकांड पाठ करना चाहते थे।

CSP हीना खान को बताया सनातन विरोधी

लेकिन तभी सीएसपी (CSP) हीना खान ने आकर ऐसा करने से रोक लगाने की कोशिश की तो अनिल मिश्रा ने उन्हें सनातन विरोधी बता कर जय श्री राम के नारे लगाने लगे, लेकिन सीएसपी हीना खान ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब देते हुए खुद भी जय श्री राम के नारे लगायें। जिसके बाद वकीलो को झुकना पड़ा और वो वहां से चले गए।

आपको बता दे कि अनिल मिश्रा ने बाबा साहब का अपमान किया था, जिसके बाद से ही दलित संगठन सड़को पर उतर कर आंदोलन कर रहे है तो वहीं वकीलो के संगठन भी अनिल मिश्रा के पक्ष में उतर आये।

जिसके बाद ही पूरे ग्वालियर का माहौल काफी गरम है, ऐसे में बाबा साहब के अपमान को सही ठहराने के लिए सुंदरकांड का पाठ बीच सड़क पर करने की कोशिश की जा रही है, एक भारत रत्न व्यक्ति के अपमान किया जाता है लेकिन आज तक अपमानित करने वाले के खिलाफ कार्यवाई नहीं हुई। वो आजाद घूमता है और कानून व्यवस्था को हाथों की कठपुतली बना कर नचा रहा है, तो भला कैसे दलितो के साथ यहां न्याय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *