Lakhimpur Kheri: अपनी जनता पार्टी ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, दलित-पिछड़ों पर अत्याचार रोकने की मांग

Dalit community appeal, CJI LAKHIMPUR khiri latest news
Source: Google
Lakhimpur Kheri news : हाल ही में उत्तर प्रदेश (UP) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) से खबर सामने आई है. जहाँ अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ और नेताओ ने दलितों के साथ बढ़ अत्यचार को लेकर लखीमपुर खीरी कलेक्ट्रेट ऑफिस में ज्ञापन सौपा है और CJI पर जूता फेंकने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग की है।

दलितों  के साथ बढ़ते अत्यचार 

कुछ समय पहले एक मामला काफी सुर्खियों में रहा। यह मामला मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई (BR Gavai) पर जूता फेंकने से जुड़ा था। कई प्रमुख राजनीतिक दलों और दलित संगठनों ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। अब, वही एक बार फिर हाल ही मे अपनी जनता पार्टी के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लखीमपुर खीरी कलेक्ट्रेट (Lakhimpur Kheri Collectorate) में जाकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रस्तुत किया।
बता दें, यह ज्ञापन जिलाधिकारी (District Magistrate) दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रशासनिक अधिकारी अतिरिक्त एसडीएम (SDM) अर्चना ओझा को प्रस्तुत किया। अपनी जनता पार्टी ने लगातार दलितों और पिछड़े वर्गों पर बढ़ते अत्याचारों को रोकने और भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) पर जूता फेंकने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग की है।

जनता पार्टी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

ज्ञापन में, अपनी जनता पार्टी ने भाजपा सरकार (BJP government) पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। पार्टी का कहना है कि देशभर में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर होने वाले अत्याचारों की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। लेकिन सरकार और प्रशासन खामोश है। क्या दलितों पर हो रहे अत्याचारों की किसी को जानकारी नहीं है, या कोई ज़मीनी हक़ीक़त पर ध्यान ही नहीं देना चाहता? उन्होंने विशेष रूप से आदिवासियों के साथ हुई अपमानजनक घटनाओं और दलितों के प्रति हो रहे अपमान का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सहित भाजपा शासित राज्यों में यह स्थिति चिंताजनक है।

पार्टी का आरोप

इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा दलितों पर जो अत्यचार होते है। उसके लेकर न तो कोई कार्यवाही होती न ही कोई गिरफ्तारी होती हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ये भी कहा की इतने दिन बीत जाने के बाद भी अभी मुख्य न्यायाधीश (CJI) पर जूता फेंकने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं आरोपी युही खुले आम घूमते रहते हैं। ये सब सरकार कि लापरवाही का नतीजा हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्रोहुण ने कहा, “देश में न्याय और समानता की लड़ाई अब सड़कों पर लड़ी जाएगी।” प्रदर्शनकारियों ने  कहा “मोदी-योगी होश में आओ”, “पिछड़ों और दलितों पर अत्याचार बंद करो” और “गंगाराम मौर्य को न्याय दो” जैसे नारे लिखी तख्तियां ले रखी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *