Fatehpur: असोथर पुलिस पर मारपीट का आरोप, SHO ने आरोपों को बताया मनगढ़ंत

Dalit family beaten up, Caste discrimination
Source: Google

Fatehpur news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। जहाँ एक दलित परिवार की महिलाओं ने स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाया है कि थाने जाने पर उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। बल्कि 10-12 पुलिसकर्मियों ने थाने के अंदर और बाहर एक युवती को लात-घूंसों और बेल्टों से -पीटा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। इतना ही नहीं उन्होंने उसे जातिसूचक गालियाँ भी दीं।

और पढ़े: BNS section 253: क्यों अपराधी के पति या पत्नी को शरण देने पर जेल नहीं होगी? जानें प्रावधान

पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप

अभी के समाज में दलितों की स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि उन पर असामाजिक तत्वों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। उदाहरण के लिए, फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र में एक दलित परिवार की महिलाओं और लड़कियों के साथ पुलिस द्वारा किए गए हिंसा के आरोप सामने आए हैं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

एक वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मियों ने थाने के परिसर में दो युवतियों और दो महिलाओं के साथ मारपीट की। एक महिला ने आरोप लगाया कि 10 से 12 पुलिसकर्मियों ने बिना किसी कारण के उन्हें लाठी-डंडों से पीटा और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। इस हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिनके स्पष्ट निशान मौजूद हैं।

और पढ़े: UP: भदोही में शौच गई दलित महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में दो युवक नामजद, लगा SC/ST एक्ट

सुअर बेचने के पैसों को लेकर विवाद

दरअसल, पीड़िता दीपिका ने बताया कि विवाद सुअर बेचने के पैसों को लेकर हुआ था। दीपिका की बड़ी माँ ने एक व्यापारी को सुअर बेचा था, जिसके भुगतान को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। व्यापारी ने असोथर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम कौडर गाँव पहुँची और परिवार को बुलाया। परिवार का आरोप है कि थाने पहुँचते ही पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और उनकी बेटियों के साथ बदसलूकी की और फिर अंदर ही उनकी पिटाई शुरू कर दी।

पीड़िता की हालत गंभीर

वही पुलिस ने दीपिका के खिलाफ आपराधिक प्रक्रिया संहिता (crpc) की धारा 151 के तहत मारपीट का मामला दर्ज किया है। वही सिर में चोट लगने के बावजूद, उसने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया। पीड़िता के परिवार ने बताया है कि दीपिका की तबीयत बिगड़ रही है और उसे उल्टियाँ हो रही हैं। चिंताजनक बात यह है कि शादी 22 नवंबर को होनी है, लेकिन लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।

इसके अलवा आपको बता दें, असोथर (Asothr) थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने अपना पक्ष रखते हुए बताया बताया कि सूअर खरीदने आए लोगों पर मारपीट कर उन्हें घायल किया गया था। जबकि पुलिस वालो ने नहीं, वही इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय (Court) में पेश किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। दूसरी और पुलिस ने अपने उपर लगे हुए सभी अरोपो को नकारते हुए कहा की फरार आरोपी को बचाने के लिए पुलिस के खिलाफ झूठे वीडियो और तस्वीरें वायरल की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *