काकोरी में दलित के साथ दुर्व्यवहार से आक्रोश, सपा सांसद अवधेश प्रसाद उतरेंगे सत्याग्रह पर

Ayodhya news, Sp Mp Awadhesh Prasad attacks on BJP
Source: Google

Kakori news: कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के काकोरी में एक बुज़ुर्ग दलित व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था। इस पर राजनीतिक गलियारों में काफ़ी बहस छिड़ गई थी। अब सपा सांसद अवधेश प्रसाद इसी मुद्दे पर सत्याग्रह करेंगे। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने अयोध्या दीपोत्सव में न बुलाए जाने पर भी अपनी नाराज़गी जताई। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।

और पढ़े: Basti: दलित परिवार पर हमला मारपीट में कई घायल, पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश की शुरू

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने घेरा सरकार को

आज दलितों की दुर्दशा कोई नहीं बदल सकता। सब कुछ होते हुए भी वे लाचार हैं और हिंसा व भेदभाव का सामना कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के काकोरी में सामने आया, जहाँ एक बुजुर्ग दलित के साथ मंदिर में भेदभाव किया गया। वही अब इस मामले को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बीते रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर भाजपा सरकार पर हमला बोला।

और पढ़े: जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले CJI! प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई ने की सिफारिश

लखनऊ में सत्याग्रह करेंगे अवधेश प्रसाद

उन्होंने कहा कि काकोरी के एक मंदिर में आरएसएस (RSS) और भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं द्वारा एक दलित के साथ की गई अभद्रता के विरोध में वह लखनऊ (Lucknow) में सत्याग्रह करेंगे। जिसकी घोषणा 16 नवंबर को शहीद उदा देवी पासी की पुण्यतिथि पर की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि दलितों की वर्तमान स्थिति के लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार (BJP Government) जिम्मेदार है और दलितों पर बढ़ते अत्याचारों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

इतना ही नहीं  उन्होंने आगे प्रेस से बात करते हुए कहाँ कि…काकोरी में एक बुज़ुर्ग और बीमार दलित व्यक्ति पास के एक मंदिर के चबूतरे पर बैठे-बैठे खाँसने क्या लगा और बीमारी के कारण उससे पेशाब क्या हो गया। तो आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसके गले में पैर डालकर उसे पेशाब पीने पर मजबूर किया। वह इस मुद्दे के ख़िलाफ़ सत्याग्रह शुरू करेंगे।

दीपोत्सव में नहीं बुलाया 

इस बीच, अयोध्या दीपोत्सव में निमंत्रण न मिलने पर उन्होंने कहा कि यदि उन्हें बुलाया जाता, तो वह अपना सारा काम छोड़कर नंगे पैर दौड़कर आते। हालांकि, भाजपा के नेताओं ने उन्हें आमंत्रित नहीं किया। वही जब मीडिया रिपोर्टर्स ने उनसे सवाल किया कि आने वाली 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण समारोह में क्या वो उपस्थित होंगे तो उन्होंने इस का जवाब देते हुए कहा कि अगर अगर उन्हें उस दिन बुलाया जाता है तो वह अपनी हाजिरी जरुर लगायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *