Ayodhya: दलित मजदूर की पिटाई का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Ayodhya news, Caste discrimination with Dalit Labour
Source: Google

Ayodhya news: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दो लोगों के बीच हुए विवाद को सुलझाने की कोशिश करने पर एक दलित मजदूर को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और जातिसूचक गालियाँ दीं। वही घटनास्थल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तो चालिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।

और पढ़े: Basti: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की बड़ी कार्रवाई, CO और SHO पर गिरी गाज दलित नेता को फंसाने के आरोपों की जाँच 

दलित मजदूर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

दलितों के साथ अत्यचार आज इस हद तक बढ़ गया है कि दबंगों के आपसी विवाद में भी दलितों को बेवजह भी पीटा जा रहा है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के अयोध्या से सामने आया  है, जहां एक दलित मजदूर को दौड़ा- दौड़ा कर पीटने का मामला आने आया है। जबकि इस दलित मजदूर का कसूर केवल इतना था कि उसने दो लोगों के बीच के झगड़े को शांत करने की कोशिश की थी। लेकिन आसाराम की यह बात दोनों युवकों को नागवार गुजरी। आपको बता दें, यह घटना अयोध्या (Ayodhya) के पटरंगा थाना (Patranga Police Station) क्षेत्र के मवई (Mavai) के सिठौली गांव (Sithauli village) की है।

और पढ़े: आगरा विवि के चार कर्मियों पर FIR, पूर्व संविदा कर्मचारी की शिकायत

जातिसूचक शब्दों से अपमानित

पीड़ित दलित युवक आसाराम रावत ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि वो अपने खेतो में धान के फसल की कटाई कर रहा था तभी उसने गांव के ही सिरताज और हसीब को आपस में लड़ते देखा, उसने दोनो को शांत करने की कोशिश की लेकिन पीड़ित के बीच में आने के कारण दोनो युवक भड़क गए और आसाराम को जातिसूचक गालियां देने लगे। लेकिन जब आसाराम ने इसका विरोध किया तो दोनो ने आसाराम को दौड़ा दौड़ा कर बहुत पीटा। किसी तरह आसाराम रावत जान बचाने में कामयाब रहा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया (Social media) पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने बनाया था, वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक पटरंगा थाना (Patranga Police Station) प्रभारी शशिकांत यादव के मुताबिक वीडियो की फोरेंसिक (Forensics) जांच की जा रही है और वहीं इस मामले में दोनो आरोपियो के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट (SC-ST ACT) के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है। फिलहाल अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *