Azamgarh: दलित छात्र से जातिगत भेदभाव के मामले में विवादों में शिक्षक, अपमानजनक टिप्पणी का आरोप

Azamgarh latest news, Caste discrimination in Hindi
Source: Google

Azamgarh news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है जहाँ सरकारी स्कूल एक दलित दिव्यांग युवक को स्कूल के शिक्षक ने लेट आने पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया इतना ही नहीं उसे पढ़ने से भी इंकार कर दिया।

Also Read: UP Crime: कश्यप समाज के युवक की नृशंस हत्या, लूट के बाद जिंदा जलाया, परिजनों में भारी आक्रोश

कॉलेज में दिव्यांग छात्र का जातिगत उत्पीड़न

आपने यह कहावत तो सुनी ही होगी, “कुत्ते की पूंछ को बारह साल तक नली में रखो, तो भी वह टेढ़ी ही रहेगी।” वैसे ही जाति-आधारित, भेदभाव वाली सोच वाले लोगों के लिए भी यही बात सच है। यह कभी नहीं बदल सकता, भले ही वह स्कूल में पढ़ने टीचर ही क्यों न हो। वो भी स्कूल में दलित बच्चो को स्कूल में जाति आधारित भेदभाव करते हैं। जी हाँ, ऐसा ही एक ममला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ (Azamgarh) से है, जहां  के एक सरकारी स्कूल में दलित समाज से आने वाले दिव्यांग युवक को उसके टीचर ने उसकी जाति के नाम पर पढ़ाने से ही इंकार कर दिया। ये घटना विवेकानंद हाई स्कूल एंड इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले विकलांग दलित छात्र इंद्रजीत कुमार के साथ घटित हुई।

Also Read: Top 5 Dalit News: MP विवादित वकील अनिल मिश्रा की नई करतूत, हाईकोर्ट में आदिवासी वकील से मारपीट

सोशल मीडिया पर विडियो हुआ वायरल

इंद्रजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उसने बताया कि वो दिव्यांग है, उसके पैरो में दिक्कत है, जिससे वो थोड़ी देरी से स्कूल पहुंचा था, लेकिन क्लास में केमिस्ट्री पढ़ाने वाले टीचर योगेंद्र ने कहा, “हम केमिस्ट्री पढ़ाएंगे, तुम हमारी क्लास में नहीं आओगे।” हम चले गए, लेकिन जो लड़के देर से आए थे, उन्हें अंदर आने दिया गया। उसके बाद 20-25 और स्टूडेंट देर से आए, और उन्हें भी अंदर आने दिया गया। यही देखकर दलित स्टूडेंट इंद्रजीत भी क्लास में अन्दर जाने लगा तो टीचर ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की, जिससे वो संभल नहीं पाया और गिरते वक्त टीचर का स्वेटर पकड़ लिया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BHEEM SENA (@bheemsena2.0)

पुलिसवालों ने भी डांट कर भगा दिया

लेकिन इससे नाराज होकर टीचर ने उससे कहा कि चमार हो के मेरा स्वेटर पकड़ लिये, और उसे नीचे धक्का दे दिया। और क्लास के ही अन्य लड़कों को बुलाकर उसे साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं जब इंद्रजीत ने इस अपमान के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाही तो उसे पुलिसवालों ने भी डांट कर भगा दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद से लोगो ने टीचर की गिरफ्तारी की मांग की है, लेकिन अभी तक न तो कॉलेज अथोरिटी की तरफ से और न ही पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई बयान आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *