Darbhanga news: मिर्जापुर देकुली गांव में विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग और पत्थरबाजी से 8 लोग चोटिल

Darbhanga news
Source: Google

Darbhanga news: हाल ही में बिहार (Bihar) के दरभंगा (Darbhanga) से हैरान और परेशान लारने वाली खबर सामने आई हैं। जहाँ एक सरकारी चापाकल (हैंडपंप) और बिजली के खंभे की घेराबंदी/चारदीवारी को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद जल्द ही हिंसक हो गया, कि जिसमें दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी और फायरिंग हुई। जिसमे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

और पढ़े: Muzaffarnagar: शादी का वादा कर युवक ने 6 साल तक किया दलित युवती का यौन शोषण

जातिवादी भूमाफियों ने दलितों पर किया हमला

बिहार के दरभंगा से है, जहां दलित समुदाय के सरकारी नल के इस्तेमाल को लेकर जातिवादी भूमाफियों ने दलित लोगों पर हमला कर दिया। ये घटना दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर देकुली गांव की है। जहां सरकार द्वारा आवंटित सरकारी नल पर अवैध कब्जा जमाने के लिए  कथित भूमाफिया गंगा यादव ने दलित बस्ती के लोगों पर हमला कर दिया। जिससे ये विवाद हिंसक हो गया और करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।

कई लोगो की हालात बेहर गंभीर बताई जा रही है। गांव वालो ने बताया कि गंगा यादव ने जबरन नल पर कब्जा कर के उसकी घेरेबंदी कर दी है, जिससे बाकियों को पानी की किल्लत से गुजरना पड़ रहा है।

और पढ़े: Buddhism: कैसे हिंदू और मुस्लिम राजाओं के उदय के साथ बौद्ध धर्म लुप्त हो गया था, ब्रिटिश पुरातत्वविदों ने फिर से खोजा

ग्रामीणों पर पत्थरबाजी की गई

इस मामले में जब गांव वाले शिकायत लेकर उसके पास पहुंचे तो उसने 20 -25 लोगो के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया।, ग्रामीणों पर पत्थरबाजी की गई, और उनपर फायरिंग भी की गई। जिससे ग्रामीणों ने भी अपना बचाव करने के लिए आरोपी पक्ष पर जवाबी हमला किया था।

इस घटना की खबर जब बहादुरपुर थाना पुलिस को लगी तो वो आंतरिक बल के साथ मौके पर पहुंची और घेरेबंदी करके लोगो को शांत कराया। फिलहाल गांव का माहौल शांत है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच पूरी होने के बाद पुलिस आरोपी पक्ष के खिलाफ उचित कार्यवाई करेगी। अभी दोनो पक्ष जांच के घेरे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *