Uttar Pradesh news: बीते दिन बलरामपुर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक दलित प्रधान के चुने जाने पर नाराज ठाकुर समाज के लगभग 100 लोगों ने पूरे परिवार को पीटा है, जिसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। यह घटना दलित प्रधान के चुनाव के कारण हुई है और इसमें पुलिस की निष्क्रियता भी शामिल है। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।
और पढ़े: Jhansi: दलित से दोस्ती का खौफनाक अंजाम, दबंगों ने युवक को दी दर्दनाक सज़ा
दलित ग्राम प्रधान चुने जाने पर ठाकुरों ने की मारपीट
देश में आज आज़ादी मिलने की बाद भी दलितों के साथ अत्यचार बरकार है आज भी दलितों को मनुवादी सोच के लोग अपने बराबर में खड़े होता नहीं देख पाते हैं और उनके साथ मारपीट और भेदभाव करते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश (UP) के बलरामपुर (Balrampur) से सामने आया है। जहां एक दलित युवक के साथ कुछ जातिवादी दबंगों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। दरअसल, ये घटना बलरामपुर ज़िले के सेखुईया गाँव (Sekhuiya village) की है।
वही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमे ग्राम प्रधान सियानंद वर्मा जो कि कुर्मी जाति से आते है, उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसमे उन्होंने बताया कि गांव के करीब 100 से ज्यादा ऊंची जाति वालो ने मिलकर उनके घर में घुसकर जबरन पूरे परिवार को बुरी तरह से पीटा। इतना ही नहीं उन्हें जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया गया।
और पढ़े: Basti: दलित परिवार पर हमला मारपीट में कई घायल, पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश की शुरू
पुलिस ने नहीं सुनी पीड़ित परिवार की गुहार
वही इस मारपीट में प्रधान का छोटा भाई बुरी तरह से जख्मी है जिसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। दूसरी और प्रधान ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी गुहार सुनने से इनकार कर दिया। वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि दबंगों ने मारपीट करते हुए कहा कि एक शूद्र जाति का कैसे ग्राम प्रधान बन गया। हैरानी की बात ये है कि गांव के प्रधान पद पर बैठे आदमी को भी न्याय के लिए लोगो से मदद की गुहार लगानी पड़ रही है।
वहीं इस घटना को लेकर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण (Chandrashekhar Azad Ravan) ने भी इस मामले में यूपी सरकार (UP Government) से अपील की है जल्द से जल्द इस पर कार्यवाही हो, अगर पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो वो खुद वहां जाकर धरना देंगे।
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर ज़िले के सेखुईया गाँव में पिछड़े वर्ग से आने वाले ग्राम प्रधान सियानंद वर्मा (कुर्मी) और उनके परिवार पर जातंकवादियों ने दिनदहाड़े धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला किया।
हमले के दौरान जातंकवादियों ने कहा — “शूद्र, ओबीसी वाले तुम शूद्र हो!”
यह कोई… pic.twitter.com/CjeW4m3Paf
— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) October 27, 2025



