Bareilly: दलित लड़की को प्रेम के नाम पर अगवा करने वाला आरोपी पुलिस के डर से वापस छोड़ा

Bareilly news, Love scam with Dalit Girl
Source: Google

Bareilly news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान और परेशान करने वाला एक मामला समने आया। जहाँ  एक दलित लड़की को प्रेम के नाम पर अगवा करने वाला आरोपी पुलिस के डर से लड़की को वापस घर छोड़कर चला गया। जिसके बाद से पुलिस आरोपी युवक की तलाश में लगी हुई हैं।

और पढ़े: Ghazipur news: दलित बीजेपी नेता को पीटकर मार डाला, सड़क किनारे मिला था शव 5 के खिलाफ FIR

दलित युवती को प्यार जाल में फंसाया

अक्सर, दलित लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाने और फिर उनका अपहरण करने या यौन उत्पीड़न करने की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, लेकिन इस बार डिटेल्स चौंकाने वाली हैं। दरअसल,  बरेली (Bareilly) के नवाबगंज (Nawabganj) में एक युवक पर एक नाबालिग दलित लड़की (Minor Dalit girl) को प्यार के जाल में फंसाकर उसका यौन उत्पीड़न (sexual harassment) करने का आरोप लगा है। लड़की के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद आरोपी लड़की को उसके घर के पास छोड़कर भाग गया।

आपको बता दें, यह घटना नवाबगंज थाना (Nawabganj Police Station) क्षेत्र की है। जहा लड़की अपने परिवार के साथ रहती थी। वही पीलीभीत (Pilibhit) के जहानाबाद (Jehanabad) का एक युवक लड़की के परिवार की बिल्डिंग में टायर रिपेयर की दुकान चलाता था। इसी दौरान युवक लड़की के संपर्क में आया और कथित तौर पर उसे प्यार के जाल में फंसा लिया। लेकिन जल्द ही इस बारे में लड़की के पिता को पता चल गया और उन्होंने आरोपी से दुकान खाली करवा ली। जिसके बाद से आरोपी छिप-छिपकर किशोरी से मिलता रहा।

और पढ़े: Gorakhpur: दलित युवक की नाक तोड़ी, मारपीट के मामले में दो नामजद समेत अज्ञात पर केस

पीड़ित के पिता ने शिकायत दर्ज कराई

लेकिन जब लड़की लापता हो गई, तो पीड़िता के पिता ने स्थनीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इतना ही नहीं लड़की के पिता का आरोप है कि तीन दिन पहले आरोपी युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया और पुलिस के डर से घर के पास छोड़कर चले गया। वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक स्टेशन हाउस ऑफिसर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिल गई है, मामले की जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें, इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आया है जब दलित लडकियों को प्यार जाल में फासंया जाता है। लेकिन सवाल ये है आखिर कब तक ऐसे मामलो को हवा मिलती रहेगी सरकार प्रशासन उचित कार्रवाई क्यों नहीं करती हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *