Bihar: मधुबनी इंजीनियरिंग कॉलेज में दलित छात्र से रैगिंग का मामल, पुलिस ने शुरू की जांच

Bihar news, Ragging with dalit student
Source: Google

Dalit Student Ragging Case: हाल ही में बिहार के मधुबनी से सनसनी खेज ममला सामने आया है, जहां कॉलेज में एक दलित छात्र के साथ कुछ मनुवादी मानसिकता के छात्रों ने इतनी बुरी तरह से रैगिंग की कि उसे पुलिस से मदद लेनी पड़ी। इतना ही आरोपियों ने उसे जान से मारने की भी धमकी दे डाली। 

और पढ़े: Why Buddhist shave heads: समानता और वैराग्य की निशानी, बौद्ध धर्म में सिर मुंडवाने का महत्व

इंजीनियरिंग कॉलेज में दलित छात्र से रैगिंग

केंद्र की मोदी सरकार कहती है कि सबका साथ होगा तो सबका विकास होगा..लेकिन दलितों के हनन के लिए, उनके अधिकारों को छीनने की जो नीति अपनाई जा रही है..क्या उसके बाद भी कभी दलित, समाज में बराबरी पा सकते है..क्या वाकई में वो आर्थिक मजबूती पा सकते है। ऐसा होते तो दिख नहीं दरअसल मधुबनी (Madhubani) के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय पंडौल (Government Engineering College, Pandaul) से खबर सामने आई है, जहां सेकंड इयर में पढ़ने वाले छात्र के साथ कॉलेज परिसर में रैगिंग की हैं

जिसके बाद दलित छात्र ने पुलिस के पास रैगिंग करने, जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने, और उसके साथ लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए 7 लोगो के खिलाफ सकरी थाना (Sakri police station) में मामला दर्ज कराया है।

कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

पीड़ित दलित छात्र ने बताया कि वो कॉलेज में सेकेंड ईयर का फॉर्म भरने गया था, लेकिन तभी आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए फॉर्म भरने से पहले पैसे देने की मांग की, उन्होंने धमकी भी दी कि अगर कॉलेज में पढ़ना है तो पैसे देने होंगे, लेकिन दलित छात्र ने इसकी शिकायत प्रिंसीपल से कर दी। सीसीटीवी होने के कारण उन लोगो ने दलित छात्र को केवल धमकी दी, लेकिन शाम को जब वो मधुबनी जाने के लिए निकला तो आरोपियों ने छात्र को घेर लिया और उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की, उसके पास से 3500 रूपय लूटे और उसकी सोने की चैन भी लूट ली।

और पढ़े: UP: बरात में बाबा साहेब की तस्वीर पर टिप्पणी, आगरा में दलित और सवर्ण बरातियों में जमकर मारपीट

तहरीर के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जिसके बाद घायल छात्र को  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंडौल (Primary Health Center Pandaul) ले जाया गया लेकिन वहां से उसे सदर अस्पताल (Sadar Hospital) ,मधुबनी रेफर कर दिया गया। वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस निरीक्षक सह सकरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घायल दलित छात्र की तहरीर पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर के जांच शुरु कर दी है, साथ ही आरोपियों की तलाश भी शुरु कर गई है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *