Dalit protest: भाजपा नेता के विवादित बयान पर दलित समाज का चूड़ी फेंक प्रदर्शन, थाने में किया जोरदार हंगामा

Controversial BJP Leaders, Dalit Protest
Source: Google

BJP leader controversy: मध्य प्रदेश (MP) के मंडीदीप (Mandideep) से एक विवादास्पद स्थिति की जानकारी मिल रही है। यहां भाजपा नेता एमएल शुक्ला (BJP leader ML Shukla) द्वारा आरक्षण से संबंधित एक कथित बयान ने बवाल खड़ा कर दिया। इस पर दलित समुदाय में नाराजगी जताई गई, और उनकी महिलाओं ने थाने में चूड़ियां फेंककर अपना विरोध व्यक्त किया।

और पढ़े: Andhra Pradesh news: छात्र पर आपत्तिजनक जातिगत टिप्पणी, शिक्षक के खिलाफ अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

बीजेपी नेता का दलित समाज के खिलाफ भड़काऊ

जब दलितो के अधिकारों को बात होती है तो उनके लिए लड़ाई लड़ने वाले अक्सर उनके समाज के होते है, लेकिन जब हनन होने की बात होती तो हर समाज एकजुट होकर उनके खिलाफ साजिश करने लग जाते है, जैसे दलित भारत का हिस्सा ही नहीं है। आखिर कब तक दलितों को अपनी पहचान के लिए संघर्ष करना पड़ेगा? ऐसा ही कुछ खबर मध्य प्रदेश के मंडीदीप के रायसेन जिले से सामने आई है, जहां एक बीजेपी नेता के दलित समाज के खिलाफ भड़काऊ बयान सामने आने के बाद दलित समाज काफी गुस्से में नजर आ रहा है। दूसरी और इस मामले को लेकर राजनीति भी गरमा गई हैं।

और पढ़े: Dehradun: गर्भवती दलित महिला से दुष्कर्म, न्याय के बदले 1 लाख थमाकर मुंह बंद कराने की कोशिश

दलित महिलाओं ने चूड़ी फेंककर किया विरोध प्रदर्शन

इतना ही नहीं दलित समाज के लोगो ने कांच की चूंड़िया थाने में फेंक कर रोष भी व्यक्त किया है। दरअसल ये मामला रायसेन जिले (Raisen district) के मंडीदीप (Mandideep)  की है, जहां बीजेपी नेता और ठेकेदार एमएल शुक्ला (ML Shukla) का एक विवादित वीडियो सामने आया था, जिसमें वो आरक्षण को लेकर एससी, एसटी और ओबीसी समाज पर बेहद ही आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे, इसका एक  वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा हैं।

जल्द से जल्द गिरफ़्तारी की मांग

जिसके बाद दलित समाज ने बीजेपी (BJP) नेता के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गिरफ्तारी की मांग करते हुए नगर पालिका परिषद (Municipal Council) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन (Protests) किया और थाने पहुंच कर दलित महिलाओं ने बीजेपी नेता (BJP leader) के नाम की चुड़िया फेंकी और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बीजेपी नेता के खिलाफ मोर्चा खोला

दलित समाज की महिलाओं और पुरुषों ने कहा कि अगर पुलिस कार्यवाई नहीं करती तो वो खुद कुछ करेंगे। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बीजेपी नेता के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि शुक्ला का बयान दलित समाज के प्रति उनका अंवेदनशीलता और कुंठित विचार को दर्शाता है। दलित समाज के लोगो ने मांग की है कि शुक्ला को माफी मांगनी चाहिए और सीएम को उसके खिलाफ कार्यवाई करनी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सकें।

इसके अलावा, कई दलित संगठनों और वाल्मीकि समुदाय के सदस्यों ने इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसे अनुचित बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एमएल शुक्ला सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तो समुदाय की महिलाएं विरोध के रूप में उन्हें चूड़ियां पहनाकर विरोध करेंगी। उनका कहना था कि ऐसे बयान समाज में विभाजन पैदा करते हैं और इन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *