Etawah: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना पर जताया दुख, कड़ी कार्रवाई की मांग

Uttar Pradesh news, Caste discrimination news
Source: Google

Dalit Youth Torture Case: बीते कुछ दिन पहले, इटावा (Etawah) जिले के भरथना कस्बे (Bharthana kasbe) में एक परेशान करने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक दलित युवक को सड़क पर मुर्गे की तरह खड़ा करके उसकी पिटाई और अपमान किया गया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वही, पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और इनमें से एक को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, यह मामला अब बढ़ता जा रहा है। इसी बीच, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर, कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित के घर पहुंचा है।

और पढ़े: Ayodhya: घर में घुसकर दलित लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, परिवार के जागने पर भागे आरोपी

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित से मुलाकात

जहाँ भरथना थाना क्षेत्र में प्रभावशाली लोगों की गुंडागर्दी की एक घटना सामने आई है। कुछ नामित रसूखदारों ने एक दलित युवक को सड़के के बीच में खड़ा कर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाद, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है, और एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था।

पीड़ित युवक को मदद का आश्वासन दिया

वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक  दैनिक भास्कर ऐप में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Congress State President Ajay Rai) के आदेश पर कांग्रेस (Congress) नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित दलित युवक से मिलने बीते बुधवार शाम भरथना कोतवाली क्षेत्र के रानीनगर (Raninagar) स्थित पीड़ित सुमित दिवाकर के घर पहुचे और पीड़ित दलित युवक से घटना की जानकारी ली और हर संभव मदद करने का वादा किया साथ थी पीड़ित युवक को आश्वासन दिया उनको न्याय जरुर मिलेगा वो निश्चिंत रहे।

और पढ़े: Etawah: दलित युवक को मुर्गा बनाकर पीटने का वीडियो वायरल, तीन आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

बृजेन्द्र ब्यास ने योगी सरकार साधा निशाना 

इसके अलवा आपको बता दें, कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने कहाँ कि आज दलित समाज पर लगातार अत्यचार बढ़ रहे है कांग्रेस दलितों के साथ हर वक़्त खड़ी  उनके साथ न्याय होगा उन्हें हर संभव मदद मिलेगी। इतना ही नहीं आगे बात करते हुए पूर्व विधायक व कानपुर (Kanpur) मंडल प्रभारी बृजेन्द्र ब्यास (Brijendra Beas) ने योगी सरकार (Yogi government) पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी (Uttar pradesh ) में अपराधी आज भी बेखौफ घूम रहे हैं।

वही जिला प्रभारी सुमन तिवारी ने कहा कि इटावा जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध के खिलाफ कांग्रेस दलित समाज के साथ खड़ी है और किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी। दूसरी और जिला उपाध्यक्ष सतीश नागर ने कहा कि दलित विरोधी नीतियों और जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरेगी। आपको बता दें,  प्रतिनिधिमंडल में अनिल यादव, प्रशांत तिवारी, भूरे पाल, सुखराम सिंधी, अनुराग कर्ण, अरशद अली, अवधेश मिश्रा और ब्रजेश शर्मा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *