दलित छात्रा के साथ कार में गैंगरेप
दरअसल, यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (National Highway 44) पर हुई। पीड़िता के मुताबिक, बीते 4 अक्टूबर को वह अपने गाँव से जखौरा थाना (Jakhora Police Station) क्षेत्र के बांसी कस्बे में ऑनलाइन छात्रवृत्ति का फॉर्म (Scholarship Form) भरने गई थी। पीड़िता छात्रवृत्ति (scholarship) का फॉर्म भरकर लौट रही थी। नितिन ठाकुर नाम के एक लड़के ने, जिसे वह जानती थी, उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बिठा लिया।
नितिन के साथ कार में एक और लड़का भी था। दोनों ने चलती कार में चाकू की नोक पर उसके साथ बारी-बारी कर सामूहिक बलात्कार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और बबीना (Babina) के पास हाईवे (Highway) पर फेंककर फरार हो गए।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज
किसी तरह पीड़िता छात्रा बदहवास हाल में घर में पहुची और तुरंत उसने अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में बताया जिसके बाद पीड़िता और उसके परिजनों स्थानीय थाने में जखौरा (Jakhora) जाकर आरोपियों के खिलाफा शिकायत दर्ज करवाई।
वही पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत विभिन्न धाराओ और SC-ST Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है। इसके अलवा पुलिस प्रशासन ने पीड़िता और उसके परिवार को आश्वासन दिया है जल्दी ही मामले की कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा और कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।



