Muzaffarnagar: लापता दलित किशोरी के लिए प्रदर्शनकारियों ने भरी हुंकार, पुलिस को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

Missing Dalit girl, Uttar Pradesh crime news
Source: Google

Uttar Pradesh news: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक सनसनीखेज मामला घटना सामने आई है, जहां लोगों ने एक पुलिस स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन करते हुए एक नाबालिग दलित लड़की को ढूंढने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने लड़की को ढूंढने के लिए पुलिस को 48 घंटे का समय दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि अगर समय रहते हुए कार्य नहीं हुआ तो वो विरोध प्रदर्शन और तेजी के साथ करेंगे।

और पढ़े: Uttarakhand news: हरिद्वार में दबंगों की नापाक हरकत, साध्वी से मारपीट कर जिंदा जलाने की कोशिश!

कोतवाली पर भीड़ ने किया प्रदर्शन

हर दिन हमें दलितों से जुड़ी खबरें मिलती हैं। कभी खबर किसी दलित युवक की पिटाई के बारे में होती है, कभी किसी के साथ धोखाधड़ी के बारे में, या कभी किसी दलित महिला के साथ रेप और अपहरण के बारे में। इन सब के बावजूद, प्रशासन चुप है, और कोई भी ज़मीनी हकीकत को मानने को तैयार नहीं है। ऐसा ही एक खबर मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के कोतवाली पुलिस स्टेशन इलाके में पड़ने वाले मिमलाना (Mimlana) की हैं। जहाँ एक दलित टीनएजर लड़की के परिवार ने, युवा शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर, पुलिस स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया और लड़की को ढूंढने की मांग की।

पुलिस पर घोर लापरवाही का आरोप

परिवार ने पुलिस की गंभीर लापरवाही का दावा किया और स्पष्ट किया कि उनकी बेटी जब तक नहीं मिलती, वे पुलिस स्टेशन नहीं छोड़ेंगे। दुखी परिजनों ने भावनात्मक स्वर में कहा कि वे अपनी बेटी के बिना घर नहीं लौटेंगे, भले ही इसके लिए उन्हें वहीं जान की बाजी लगानी पड़े। इस मामले के संदर्भ में, रविवार को शिवसेना नेता मनोज सैनी के आह्वान पर शिवसेना युवा जिला अध्यक्ष शैंकी शर्मा के नेतृत्व में कई संगठनों के सदस्य कोतवाली पहुंचे।

और पढ़े: Dalit CJI OF INDIA: देश को मिले अभी तक के दलित मुख्य न्यायाधीश ने दिलाया समानता को नया आयाम

पुलिस को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

जहाँ  प्रदर्शनकारियों ने मिमलाणा गांव के एक युवक पर एक टीनएजर लड़की को किडनैप करने का आरोप लगाया। जब उन्हें स्टेशन हाउस ऑफिसर, इंस्पेक्टर बबलू वर्मा से संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो एक्टिविस्ट और परिवार के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया और नारे लगाने लगे। वही जब इस धरने की सुचना पुलिस को मिली तो सीओ सिटी मौके पर पहुंचे।

तो उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और किशोरी को ढूँढकर उसे सही सलामत उसके परिवार को सौप दिया जायेगा। जिसके बाद पीड़ित परिवार समेत धरना प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे में युवती बरामद नहीं हुई तो एसएसपी कार्यालय पर बड़ा और जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *