Bhind news: बीते दिन मध्य प्रदेश के भिंड से एक खौफनाक खबर सामने आई थी। जहाँ दलित युवक को कुछ दबंगों ने पहले उसे साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर जबरन उसे पेशाब भी पिलाई थी जिसे बाद पीड़ित युवक ने इस मामले की शिकायत स्थनीय थाने में जाकर दर्ज करवाई थी। जिसके बाद अब इस ममाले में नया मोड़ सामने आया है जहाँ सवर्ण समाज और भीम आर्मी आमने सामने आ गई है। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।
जबरन दलित युवक को पिलाया पेशाब
मध्य प्रदेश के भिंड से एक खबर सामने आई थी जहाँ, दलित ड्राइवर ने काम करने से इनकार क्या कर दिया, उसके साथ न केवल मारपीट की गई बल्कि उसे जबरन पेशाब पिलवाया गया। वही अब दलित युवक के साथ मारपीट करके उसे पेशाब पिलाने के मामले में सवर्ण समाज और भीम आर्मी आमने सामने आ गई है।
और पढ़े: UP में प्रिंसिपल ने छात्र को डंडों से पीटा, कहा- यादव होकर क्या पढ़ोगे जाओ भैंस चराओ
सवर्ण समाज और भीम आर्मी आमने सामने
इस मामले में दलित के साथ हुई बर्बरता के बाद SC ST Act के तहत केस दर्ज होने के बाद से ही स्वर्ण समाज, ब्राह्मण समाज और करणी सेना ने भीम आर्मी के खिलाफ एक साथ मोर्चा खोल दिया है। उन लोगों ने पुलिस की कार्यवाही के खिलाफ आवाज उठाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वही सवर्ण समाज ने सीधे तौर पर भीम आर्मी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने भीम आर्मी के लोगों के दबाव में आकर झूठ कैस बनाया और तीनों को गिरफ्तार किया गया है।
ऊंची जाति वालो को बदनाम करने की साजिश
सच तो ये है कि पूरा मामला पुराने घरेलू विवाद के कारण हुआ है लेकिन भीम आर्मी ने इसे जातीय भेदभाव का रंग देकर ऊंची जाति वालो को बदनाम करने की साजिश की है। असल में इस मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए ताकि एससी एसटी एक्ट का गलत इस्तेमाल न हो। हालांकि अभी तक इस मामले में भीम आर्मी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


