Dalit women land Dispute: हाल ही में राजस्थान के अजमेर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक गाँव के कुछ दबंगों ने दलित बुजुर्ग महिला की प्लाट में बने तीन कमरों में बुलडोज़र चलवा दिया और जब बुजुर्ग दलित महिला ने इस बात का विरोध किया तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गयी और उसे मारने के लिए तड़पता छोड़ दिया. तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।
और पढ़े: बहादुरगढ़ में दलित समाज का विरोध प्रदर्शन, एडीजीपी पूरन कुमार को न्याय दो के नारों से गूंजी सड़कें
दलित बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट
कहने को आज देश आज़ाद है लेकिन देश में रहे दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज आज भी आजादी की लड़ई लड़ रहे है। क्योंकि मनुवादियों को दलित समाज का आगे बढ़ाना गवारा नहीं हो रहा है। हर दिन दलितों से जुडी अखबारों में छापती है लेकिन जमीनी हकीकत पर सच्चाई कुछ और है। ऐसा ही एक दलित उत्पीड़न का मामला अजमेर (Ajmer) से सामने आया है, जहां जमीन विवाद को लेकर एक दलित महिला को घसीट घसीट कर पीटा गया।
और पढ़े: Thar Mahotsav 2025: थार सुंदरी चयन पर जातिगत भेदभाव का आरोप, प्रतियोगी रिंकू ने उठाया सवाल
सोशल मीडिया पर वायरल विडियो
इस घटना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमे साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे एक शख्स महिला को घसीटते हुए प्लॉट से बाहर ले जा रहा था। पीड़ित महिला 60 साल की है और उसने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि रवि गहलोत और उसकी बहन रेणु गहलोत ने मिलकर उसके प्लॉट पर बने शेड के 3 कमरों के मकान को बुलडोजर से गिरा दिया और जब उसने विरोध किया तो उसके साथ बुरी तरह से मारपीट कर प्लॉट से घसीटते हुए बाहर कर दिया और प्लॉट के गेट पर ताला जड़ दिया।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़ित महिला को जातिसूचक गलियां भी दी और जान से मरने की धमकी दी। आपको बता दें, पुलिस ने इस मामले को दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। साथ ही ये भी जांच की जा रही है कि वाकई में प्लॉट का असली मालिक कौन है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है । जांच के बाद ही पुलिस दोनों के खिलाफ एक्शन लेगी। इसके अलवा [पुलिस अधिकारी ने पीड़ित महिला कोआश्वासन दिया है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उन पर सख्त से सख्त करवाई के जाएगी और पीड़िता को न्याय मिलेगा।



