Ambedkar nagar news: हाल ही में उत्तर प्रदेश (यूपी) के अंबेडकर नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवक ने शादी का झांसा देकर दलित महिला के साथ आठ साल तक बलात्कार किया। इतना है नहीं उसका जबरन धर्म भी परिवर्तन कराया।
और पढ़े: Jhansi news: अस्पताल भी नहीं रहा सुरक्षित, मदद करने वाले दलित युवक को दबंगों ने घेरकर पीटा
दलित युवती को दिया शादी का झांसा
ऐसी खबरें अक्सर प्रकाश में आती हैं जब दलित महिलाओं को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर उनके साथ बलात्कार किया जाता है और फिर उन्हें जबरन दूसरे धर्म में परिवर्तित कर दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला अंबेडकरनगर (Ambedkar Nagar) के अकबरपुर से सामने आया है। जहां शादी का झांसा देकर एक दलित महिला का 8 सालों तक न केवल दुष्कर्म किया गया बल्कि जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया गया, उसे गौं मांस खिलाया गया और उसे जबरन बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया गया।
दलित युवती से 8 साल दुष्कर्म
पीड़िता ने अकबरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि अकबरपुर (Akbarpur) के मीरानपुर (Miranpur) के रहने वाले आसिफ से करीब 8 सालों से रिश्ता था, दोनो अक्सर मिलते थे, लेकिन 6 सितंबर 2023 को आसिफ पीड़िता को अपने घर ले गया, जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया, इतना ही नहीं जब पीड़िता ने उसका विरोध किया तो उस पर चाकू से हमला कर दिया था। इस दौरान वो पीड़िता को लुधियाना (Ludhiana) ले गया जहां उसने पीड़िता का गर्भपात करा दिया था।
और पढ़े: BNS Section 252: न्याय के नाम पर ब्लैकमेल करने वालों पर लगेगी लगाम, दो साल तक की होगी जेल
गोमांस खिलाया गर्भपात भी कराया
जब उसकी हालात सुधरी तो उसे एक मदरसे में ले जाकर धर्म परिवर्तन कराया गया, उसे गौमांस खिलाया और बुर्का पहनने पर मजबूर किया। जब युवती ने इस बात का विरोध किया तो उसे जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया। यहां तक कि आसिफ के भाई आरिफ ने और पिता जलालुद्दीन ने भी उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। इतने समय तक साथ रखने के बाद 30 अक्टूबर 2025 को आसिफ ने पीड़िता को घर से निकाल दिया, वही बहुत समझाने पर भी अपने साथ रखने को राजी नहीं हुए।
जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में तुरंत सुनवाई शुरु कर दी और तीनो आरोपियों की तलाश जारी है। इसके अलवा पुलिस ने पीड़िता को आश्वासन दिया है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।



