MP News: हाल ही में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandva) से एक चौकाने वाली खबर सामने आई हैं। जहाँ एक दलित महिला को एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिन्दू बताकर अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसका यौन शोषण किया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला पर जबरन धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया।
मुस्लिम युवक ने दलित महिला को फंसाया
दलितों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सरकार सख्त कानून तो बना देती है, लेकिन क्या उस पर सख्ती से पालन भी किया जा रहा है या नहीं ये देखने की जिम्मेदारी किसकी है? पता नहीं…और यही कारण है कि आज भी दलित महिलाओं को अत्याचारों का सामना करना पड़ता है; कोई भी उन्हें आसानी से धोखा दे सकता है, और वे रेप और यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं का शिकार होती हैं। इतना ही नहीं जबरन धर्म परिवर्तन भी होते हैं। ऐसी ही खबर मध्य प्रदेश के खंडवा के पदम नगर थाना क्षेत्र (Padam Nagar Police Station Area) की है।
महिला को ब्लैकमेल करके किया दुष्कर्म
जहां एक दलित महिला को एक मुस्लिम युवक ने पहले तो धर्म छिपा कर प्रेम के जाल में फंसाया और फिर उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए ब्लैकमैल करने लगा। दरअसल 30 साल की दलित पीड़िता ने बताया कि महिला नौकरी के लिए जिस बस से अपडाउन करती थी। आरोपी सलमान खान उसी बस में कंडक्टर था, उसने पीड़िता को अपना नाम संजय बताया और उससे दोस्ती बढ़ाई। लेकिन कुछ दिनों बाद आरोपी ने सोशल मीडिया (Social media) से पीड़िता की कुछ तस्वीरें लेकर अश्लील तरीके से एडिट कर के उसे ब्लैकमेल (Blackmail) करने लगा।
पीड़िता पर धर्म परिवर्तन करने का दवाब
पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि आरोपी सलमान और उसके जीजा ने उसका कई बार दुष्कर्म (Rape) किया। लेकिन अब वो पीड़िता पर धर्म परिवर्तन करने का दवाब बना रहा है जिससे परेशान होकर उसने पुलिस का सहारा लिया। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत इस मामले में कार्यवाही करते हुए सलमान के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम (लव जिहाद), दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर के उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके जीजा की तलाश जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया पीड़िता ने ब्लैकमेल से बचने के लिए कई बार पैसे भी दे चुकी थी, लेकिन आरोपी लगातार दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं वो कई बार पीड़िता को धमकी भी देता था कि वो उसकी फोटो को वायरल कर देगा। पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया कि शुरुआत में बदनामी के डर से वह चुप रहा, लेकिन जब मामला बढ़ा, तो उसे पता चला कि आरोपी पैसे मांग रहा है। उसे आरोपी को पैसे देने के लिए लोन लेना पड़ा। कुल 2.5 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी आरोपी उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था।



