UP: भदोही में शौच गई दलित महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में दो युवक नामजद, लगा SC/ST एक्ट

Bhadohi Dalit women molestation, Bhadohi latest news
Source: Google

Bhadohi news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के भदोही Bhadohi) से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां गांव में रहने वाले कुछ दबंग लोगों ने शौच के लिए गई दलित महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। इतना ही नहीं विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गयी।

और पढ़े: UP: रेप और लव जिहाद मुस्लिम युवक पर दलित युवती ने लगाया, 8 साल तक शोषण का आरोप

शौच के लिए गई दलित महिलाओं से छेड़छाड़

जहां दलितों और पिछड़ो की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि उनके साथ अपराधों को केवल दर्ज करवाने में ही उन्हें महीनों लग जाते है। जब पुलिस नहीं सुनती तो कोर्ट का सहारा लेना पड़ता है। एक ऐसा ही मामला भदोही (Bhadohi) जिले के ज्ञानपुर कोतवाली (Gyanpur police station) क्षेत्र से सामने आया है। जहां 24 फरवरी को तालाब किनारे शौच के लिए गई महिलाओं के साथ 2 आरोपियों ने अश्लील हरकतें की थी, जिसके खिलाफ राज बहादुर गौतम ने 23 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस वालों ने उनकी शिकायत दर्ज करने से ही इंकार कर दिया, जिसके बाद पीड़ित को कोर्ट में अर्जी देनी पड़ी।

महिलाओं के साथ घिनौनी हरकत

दरअसल, यह घटना ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। 60 वर्षीय राज बहादुर गौतम ने इसी साल 23 अप्रैल को विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) अमित वर्मा की अदालत में याचिका दायर की थी। जहाँ उनसे बताया था आरोपियों रमेश बिंद और श्यामधर बिंद नाम के दो युवक जंगल में अंधरे की आड़ में छिप जाते है और तालाब के आसपास रहने वाली कई महिलाओं के साथ घिनौनी हरकत की थे।

वही जब बीते 24 फरवरी को उनकी पत्नी के साथ भी आरोपियों ने अश्लील हरकतें की थी, लेकिन जब उसने शोर मचाया तो दोनो आरोपियों ने उनकी पत्नी के साथ अभद्रता  करते हुए जातिसूचक गालियां देते हुए भगा दिया।

और पढ़े: Gwalior news: दोस्त ने जाति को लेकर किया अपमान, शराब पार्टी में विवाद बढ़ा चाकू-पत्थर के हमले में दलित युवक घायल  

आरोपियों ने पीड़ित से की मारपीट

लेकिन पीड़ित को जब इसके बारे में पता चला तो वो दोनो आरोपियों से बात करने गया था जहां दोनो आरोपियों ने राज बहादुर गौतम को जातिसूचक गालियां देते हुए बुरी तरह से मारपीट की थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करानी चाही लेकिन वहां सुनवाई नही हुई तो उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

जिसके बाद विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) अमित वर्मा ने 8 नवंबर को ज्ञानपुर कोतवाली में मामला दर्ज करने का आदेश दिया। जहां पुलिस ने दोनो आरोपियों रमेश बिंद और श्यामधर बिंद के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर दोनो की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल दोनो आरोपी फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *