Raebareli violence: हाल ही में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रायबरेली (Raebareli) से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है. जहाँ एक दलित युवक ने अपने उधार दिए हुए पैसे क्या वापस मांग लिए. जिससे नाराज दबंगों ने दलित युवक को पहले शराब पिलाई और फिर उसे तलवार से बुरी तरह पीटा और जब दबंगों का इतने से मन नहीं भरा तो उसे जातिसूचक गलियां देकर अपमानित किया. वही सुचना मिलने पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है. तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं.
और पढ़े: Agra: 16 साल बाद दलित बेटी को मिला न्याय, SC-ST कोर्ट ने हत्यारे को सुनाई उम्रकैद की सजा
पैसे देने से किया इंकार
हर दिन दलितों के साथ मारपीट कि तमाम ऐसी खबर सामने आती है. जिनकी खबरे तो बन जाती है लेकिन आगे की कार्यवाई नहीं होती है. ऐसा ही एक दलित उत्पीड़न की एक खबर यूपी के रायबरेली (Raebareli) से सामने आई है, जहां एक दलित युवक ने उधार के पैसे क्या मांगे, दबंगो ने पहले उसे न केवल शराब पिलाई बल्कि उसके बाद उसे बुरी तरह से तलवार से पीटा. रायबरेली जिले के अली नगर असकरन पुर गांव की है. जहां आशीष नाम का दलित युवक गांव के ही धीरज को 100 रूपये उधर दिए थे.
शराब पिलाकर नकली तलवार से पीटा
लेकिन जब आशीष ने वो पैसे मांगे तो धीरज ने पैसे देने से इंकार कर दिया जिसके बाद धीरज आशीष को बहला कर उसे एक बाग में ले गया जहां उसे शराब पिलाई और फिर नकली तलवार से उसे बुरी तरह से पीटा. इस मारपीट के बाद धीरज ने पीड़ित को जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है. वही किसी तरह पीड़ित आशीष किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुचा जिसके बाद पीड़ित युवक के परिवार ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी.
और पढ़े: जातिगत उत्पीड़न का शिकार मासूम! गौशाला में कैद दलित बच्चे की मौत, न्याय पर गहरा सवाल
पुलिस ने दर्ज किया मामला
वही मौके पर पहुंची पुलिस ने आशीष को उपचार के लिए सीएचसी ऊँचाहार (CHC Unchahar) में भर्ती करवाया जहाँ उसका इलाज चल रहा है. वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित दलित युवक की हालात काफी गंभीर बनी हुई है. वही इस ममाले में स्वास्थ केंद्र के डॉक्टर इफ्तेखार अहमद ने भी इसकी पुष्टि की है. इसके अलवा आपको बता दें, फिलहाल कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले को दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. साथ ही वो आरोपी की भी तलाश में लगी है.



