Santkabir Nagar: शराब के नशे में जातिसूचक गाली देने पर दलित युवक और उसके साथी की पिटाई, पुलिस जाँच में जुटी

Brutally beaten up Dalits
Source: Google

Santkabir Nagar news: यूपी के संतकबीर नगर से सनसनी खेज ममला सामने आया है. जहाँ एक दलित युवक को शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने बेरहमी से पीटा इतना ही नहीं उसे जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। सुचना मिलने पर पुलिस ने ममला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जाँच शुरू कर दी है. तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।

और पढ़े: CJI विवाद में कूदी कांग्रेस, दिग्गज नेताओं ने बताया दलित से जोड़कर अपमान

दलित युवक के साथ मारपीट 

दलितों के साथ होने वाले अपराधों का अकड़ा इतना बड़ा है कि अब पिछड़े और कमजोर वर्ग के लोग मदद के लिए पुलिस के पास तक जाने से कतराते है। ताकतवर लोगों के रसूख के आगे पुलिस प्रशासन भी दोनों हाथों को जोड़े खड़े रहती है। जब तक कोई नेता या संगठन मदद न करें, दलित न्याय की उम्मीद तक नहीं कर सकते हैं। जी हाँ और यही कारण है कि आज भी दबंग बेख़ौफ़ घूम रहे है और जब चाहे दलितों को अपना शिकार बना लेते हैं। ऐसी ही दलित उत्पीडन की एक चौकाने वाली खबर उत्तर प्रदेश के संतकबीर से सामने आई है।

जातिसूचक गालियां देकर बुरी तरह से पीटा

जहां शराब के नशे में धुत्त शख्स ने एक दलित को न केवल जाति सूचक गालियां दे बल्कि उसे बुरी तरह से पीटा भी। दरअसल यह खबर संत कबीर नगर (Santkabir Nagar) के नाथ नगर (Nathnagar) के संवाद महोली थाना क्षेत्र में आने वाले गांव मैनसिर का है। इस घटना के बात पीड़ित दलित युवक अजय ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो और उसका एक दोस्त जयराम, मैनसिर चौराहे में दवाई लेने गए हुए थे।

लेकिन इस दौरान वहीं दुकान के पास शराब पी रहे हर्ष चतुर्वेदी ने अजय को देखते ही जातिसूचक गालियां देनी शुरू कर दी। हर्ष चतुर्वेदी हरिहरपुर गांव का रहने वाला है। दोनों के बीच किसी पुरानी बात पहले से रंजिश थी। लेकिन दवाई की दुकान के बाहर मौका पा कर उसने रंजिश निकालने के लिए गलियां देकर उकसाया।

पुलिस ने दर्ज की FIR

जब अजय ने इसका विरोध किया तो हर्ष चतुर्वेदी ने हाथों में पहने कड़े से अजय और जयराम को बुरी तरह से पीटा। इस मारपीट में अजय को काफी गंभीर चोटे आती है और उसका सर काफ़ी फट गया है। आपको बता दें, इस घटना को लेकर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर हर्ष चतुर्वेदी के खिलाफ मामला दर्ज करके क़ानूनी जांच शुरू कर दी है। इसके अलवा पुलिस पीड़ित को आश्वासन दिया है कि जल्द ही मुख्य आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे और उन पर सख्त से सख्त करवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *