Greater noida: आठ दिन तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा दलित बच्चा, इलाज के दौरान हुई मौत

Greater Noida News, Greater Noida Dalit child murder
Source: Google

Greater noida news: हाल ही में उत्तर प्रदेश (UP) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। आपसी रंजिश के चलते बदमाशों ने अपने चाचा का जन्मदिन मनाने गए अनिकेत पर हमला कर दिया। हमले में नाबालिग लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने महाराणा प्रताप चौक (Maharana Pratap Chowk) पर जमा होकर विरोध प्रदर्शन किया। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे ममाले के बारे में विस्तार से बताते हैं।

और पढ़े: मनोहर लाल खट्टर के बयान पर भड़के अनुराग ढांडा, बोले दलितों को दबाने में लगा है BJP का पूरा सिस्टम यहाँ पढ़े पूरी खबर

दलित नाबालिग बच्चे की हत्या

उत्तर प्रदेश में दलितों के साथ अत्यचार थमने का नाम नहीं ले रहे है यह राज्य दलितों के साथ अत्यचार के ममाले सबसे पहले स्थान पर पहुँच चूका है जी हाँ ऐसी ही एक खबर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से सामने आई है, जहां जन्मदिन मनाने गए एक दलित नाबालिग बच्चे की हत्या करने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैली है। ये घटना ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा (Rabupura) क्षेत्र की है। दरअसल 15 अक्टूबर को 17 साल का अनिकेत जन्मदिन मनाने के लिए वह अपने चाचा सुमित और भाई के साथ सैय्यद का तालाब क्षेत्र गया था, लेकिन तभी कुछ लोगो ने पुरानी रंजिश के चलते उन तीनो पर 12 लोगों ने मिलकर यह हमला किया। जिसमे अनिकेत और उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए।

और पढ़े: दलित नाबालिग को झांसा देकर नाम-जाति छिपाकर जालसाजी से की शादी, आरोपी गिरफ्तार

इलाज के दौरान बच्चे की मौत

जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि बाकी फरार हैं। वही दोनो को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अनिकेत की हालात बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे दिल्ली के लोकनायक अस्पताल (Lok Nayak Hospital) में भर्ती कराया गया था, लेकिन 24 अक्टूबर को सुबह 4 बजे इलाज के दौरान अनिकेत ने दम तोड़ दिया। नाबालिक दलित बच्चे की मौत से पूरे रबूपुरा क्षेत्र में तनाव का माहौल है, लोगो ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और आक्रोशित ग्रामीण महाराणा प्रताप चौक पहुंच कर धरना प्रदर्शन करने लगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से बात की

जिसके बाद इलाके के डीसीपी (DCP) साद मियां खान ने लोगो को, आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाई का आश्वासन देकर करीब 2 घंटो बाद शांत किया। वहीं राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने भी अनिकेत के पिता सतीश से बात करके आश्वासन दिया कि आरोपी जल्द ही पुलिस शिकंजे में होंगे, और नाबालिग बच्चे को न्याय जरूर मिलेगा। फिलहाल पुलिस इस घटना को अंजाम देने वालों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *