Etawah: दलित युवक को मुर्गा बनाकर पीटने का वीडियो वायरल, तीन आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

Dalit youth beaten up, Etawah latest news
Source: Google

Etawah news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के इटवा से मानवता को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है. जहाँ एक दलित युवक पर दबंगों का कहर बरसा है दबंगों ने दलित युवक को बीच सड़क पर मुर्गा बनाकर जमकर पीटा और जब इतने से दबंगों का मन नहीं भरा तो उन्होंने दलित युवक को जातिसूचक गलियाँ देकर बेइज्जत किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वही पुलिस को मिली सुचना पर मामले की शिकायत दर्ज कर ली गयी है। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।

और पढ़े: काकोरी में दलित के साथ दुर्व्यवहार से आक्रोश, सपा सांसद अवधेश प्रसाद उतरेंगे सत्याग्रह पर

दबंगों ने दलित युवक पर कहर बरपाया

दलितों के साथ अत्यचार मनो दबंगों का अधिकार है..ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब दलितों के साथ मारपीट की खबर सामने नहीं आती है हाल वही एक बार फिर ऐसी खबर सामने आई हैं। जहाँ भरथना थाना क्षेत्र में प्रभावशाली लोगों की गुंडागर्दी की एक घटना सामने आई है। कुछ नामित रसूखदारों ने एक दलित युवक को सड़के के बीच में खड़ा कर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस अपमानजनक कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया। घटना के बाद, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है, और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

दरअसल यह उत्तर प्रदेश (UP) के घटना इटावा (Etawah) जिले के भरथना थाना (Bharthana Police Station) क्षेत्र की रानी नगर मोहल्ले (Rani Nagar mohalla) की है। जहाँ पीड़ित दलित युवक सुनमीत दिवाकर नाम के एक शख्स ने पुलिस को तहरीर दी है कि बीते 8 अक्टूबर की शाम को जब वो घर वापिस आ रहा था तब लड्डू गुप्ता, नंदन गुप्ता, सत्येंद्र कुमार ने उसे जातिसूचक गालिया देते हुए मारपीट की।

विडियो बनाकर सोशल मीडिया वायरल

इतना ही नहीं उसे बेज्जत करने के इरादे से बीच सड़क पर मुर्गा बनाया। उसके साथ हुई इस बेइज्जती का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद 25 अक्टूबर को पुलिस के सामने पीड़ित ने तहरीर दी। और साड़ी घटना के बारे में विस्तार से बताया जिसके बाद पुलिस ने ममाले का संज्ञान लेकर शिकायत दर्ज कर ली है।

वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार एसपी (SP) ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो की सत्यता के लिए इसे फॉरेंसिक जांच (Forensic investigation) के लिए भेज दिया गया है, वहीं आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस ने (SC-ST ACT) और विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरु कर दी है, जिसके बाद ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाई शुरु की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *