CJI B R Gavai: देश के पहले बौद्ध और दूसरे दलित सीजेआई बनें गवई, जानें शपथ लेने के बाद क्या कहा?

CJI B R Gavai Oath Ceremony, Justice CJI B R Gavai
Source: Google

Justice B.R. Gavai: बीते कुछ दिन पहले देश के मुख्य न्यायाधीश को लेकर एक अहम खबर आई थी। जहां बताया गया था कि बीआर गवई भारत के अगले न्यायाधीश होंगे। जस्टिस बीआर गवई (Justice B.R. Gavai) ने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के तौर पर शपथ ली है। वह भारत के पहले बौद्ध मुख्य न्यायाधीश हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 14 मई 2025 को इस पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने से पहले जस्टिस गवई ने अपनी मां कमलताई गवई का आशीर्वाद लिया और उनके पैर छूकर भावुक हो गए। तो चलिए आपको इस लेख में बताते है आखिर जस्टिस बीआर गवई (Justice B.R. Gavai) ने शपथ लेने के बाद क्या कहाँ?

और पढ़े: देश के दूसरे दलित CJI होंगे जस्टिस गवई, ये हैं उनके द्वारा लिए गए कुछ महत्वपूर्ण फैसले

शपथ लेने के बाद क्या कहा?

बीते दिन शपथ लेने के बाद जस्टिस गवई ने महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी और उन्हें देश और संविधान का मार्गदर्शक बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान सर्वोच्च है और सभी राज्य सरकारों को इसकी सीमाओं के भीतर काम करना चाहिए। आपको बता दें, उन्हें वर्तमान मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ के सेवानिवृत्त होने के बाद इस पद पर नियुक्त किया गया है।

बौद्ध समुदाय से पहले मुख्य न्यायाधीश

जस्टिस गवई ने दलित समुदाय से भारत के दूसरे मुख्य न्यायाधीश के रूप में नया इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही वे स्वतंत्रता के बाद बौद्ध समुदाय से आने वाले पहले मुख्य न्यायाधीश भी बन गए हैं। उनका कार्यकाल करीब छह महीने का होगा, जो 23 नवंबर 2025 को समाप्त होगा। यह उनके परिवार और समर्थकों के लिए खास पल रहा है। सीजेआई खन्ना के बाद वे सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। उनकी मां कमलताई ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मेरा बेटा साहसी है और उसे कोई झुका नहीं सकता। वह पूरी निष्ठा से देश के नागरिकों को न्याय दिलाएगा।”

और पढ़े: दलित साहित्य की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ करने वाले पहले शख्स

न्यायमूर्ति बी.आर. गवई के बारे में कुछ मुख्य बातें

• अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के निर्णय को बरकरार रखना
• नोटबंदी की संवैधानिक वैधता को मान्यता देना
• एससी कोटे में उप-वर्गीकरण को उचित ठहराना
• शराब नीति मामले में के. कविता को जमानत देना
• तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी की आलोचना करना
• न्यायमूर्ति बी.आर. गवई का जन्म 24 नवंबर 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ था। उनके पिता आर.एस. गवई राजनीति में एक स्थापित नाम थे। न्यायमूर्ति गवई ने 16 मार्च 1985 को एक वकील के रूप में अपना पेशेवर जीवन शुरू किया। बाद में, उन्होंने 14 नवंबर 2003 को बॉम्बे हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला। अंत में, वे 24 मई 2019 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *