Rohini Ghavari Accused: अभी सविंधान दिवस पर भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद ने मुज़फ्फर नगर में बड़ी रैली का आयोजन किया था. जिसमे चीफ चंद्र शेखर आजाद की कथित गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी ने आने का दवा किया था. लेकिन रोहिणी घावरी मौके पर पहुच ही नहीं और चंद्रशेखर आजाद ने शांतिपूर्ण रैली का समपन किया. इस बीच अब रोहिणी ने फिर एक बार x पर पोस्ट करते हुए अपने भारत न आने की वजह का खुलासा किया है।
और पढ़े: Uttarakhand: दलित समाज ने तोड़ी दशकों पुरानी परंपरा, ठाकुरों से अलग होकर चुना अपना मुखिया
डिप्लोमेट डॉक्टर रोहिणी घावरी
दलितों से जुड़ा पहला मामला विवादित डिप्लोमेट डॉक्टर रोहिणी घावरी को लेकर है, भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद के खिलाफ लगातार विवाद बयानबाजी करने वाली रोहिणी घावरी ने 26 नवंबर को आजाद की रैली में आने का दावा किया था, लेकिन मोहतरमा अपने ही दावों की धज्जियां उड़ती दिखी। वो पहुंची ही नहीं, नतीजा रोहिणी घावरी के लगाए सभी आरोपों पर उल्टा वो खुद घिर गई है।
घावरी ने आजाद पर निशाना साधा
एक तरफ आजाद के वकील ने घावरी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कई सबूत पेश किए, जिसमें घावरी के शादी का झांसा देने जैसे वादों की सच्चाई सामने ला दी है, तो वहीं घावरी ने फिर से एक्स पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उनका वर्क परमिट वीजा एक्सपायर हो चुका था, और वो आती तो उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रोक लिया जाता।
इसके लिए भी घावरी ने आजाद पर निशाना साधा कि वो दो दिन पहले दिल्ली जाकर पुलिस के साथ सांठ गांठ करके आए थे ताकि घावरी को भारत आते ही गिरफ्तार करवा दिया जाए। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर ने अपनी पत्नी के ज़रिए दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ़ सेक्सटॉर्शन का केस दर्ज कराया था।
घावरी का दावा बिना बताए आएगी
आरोप सिर्फ़ उनके ही नहीं, बल्कि उनके पिता और भाई के खिलाफ़ भी लगाए गए थे। रोहिणी ने कहा, “अगर मैं दिल्ली पहुँच जाती, तो मुझे अरेस्ट करने के लिए सब कुछ तैयार था।” घावरी ने दावा किया कि अब वो जब भी आएगी तो बिना बताए आएगी, ताकि आजाद को संभालने का मौका तक मिला। वैसे अब घावरी चाहे कितने भी दावे कर ले, लेकिन कोर्ट में उनके खिलाफ पेश किए गए सबूत और उनका भारत न आना , इससे अब जनता का विश्वास उन पर हट चुका है। ऐसे में देखना ये होगा कि घावरी कैसे कोर्ट में अपने दावों को सच्चाई पेश करती है।



