Ghazipur news: हाल ही में उत्तर प्रदेश (UP) के गाजीपुर (Ghazipur) से एक दिल दहलाने वाला ममला सामने आया है. जहाँ एक दलित युवक पर कुछ उंच्च जाति युवको ने अचानक फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसे जातिसूचक शब्दों से अपमनित भी किया गया है। वही मौके पर मिली सुचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।
दलित युवक पर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला
आज दलितों की स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि मनुवादी प्रभुत्वशाली लोग उन्हें समाज में स्वतंत्र रूप से जीने नहीं दे रहे हैं। यहां तक कि अगर कोई दलित घर पर शांत भी बैठा हो तो ऊंची जातियों के दबंग लोग की आँखों में किरकिरी होने लग जाति है और उसके घर पहुंचकर उसे पीटने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गहमर थाना (Gahmar Police Station) क्षेत्र के करहिया गांव (Karhiya village) से सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश के कारण एक दलित युवक पर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया।
दरअसल, बीते 13 नवंबर को पीड़ित दलित युवक आलोक कुमार उर्फ किसन अपने चचेरे भाई के दरवाजे पर बैठा हुआ था तभी गांव के ही दो युवक नीरज राजभर और भोदू राजभर वहां कुल्हाड़ी और फावड़ा लेकर आए और पीड़ित को जातिसूचक गलियां देनी शुरू कर दी। जब पीड़ित से इसका विरोध किया तो दोनों भाइयों ने इसपर जानलेवा हमल आकर दिया।
और पढ़े: बदायूं रेप के दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया 61,000 रुपये का भारी जुर्माना
चीख पुकार सुनकर घरवाले उसे बचाने के लिए दौड़े
वही जब आलोक अपनी जान बचने के लिए घर में घुसा तो आरोपी भी घर में घुस गए और उसके साथ लत-घुसो से मारपीट करने लगे लेकिन जब आलोक की चीख पुकार सुनकर घरवाले उसे बचाने के लिए दौड़े, जिससे आरोपी फरार हो गए। पीड़ित युवक को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Centre) भेजा गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गाजीपुर के ट्रामा सेंटर (Ghazipur Trauma Centre) रेफर कर दिया था। फिलहाल पीड़ित की हालत स्थिर है।
वहीं प्रभारी निरीक्षक (Inspector in charge) दीन दयाल पाण्डेय के बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न अधिनियम (Dalit Atrocities Act) और बीएनएस (BNS)की कई धाराओं में मामला दर्ज कर के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार है। दूसरी और मामले की गहन छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।



