Hamirpur news: तमंचे के बल पर दलित नाबालिग का अपहरण, ग्रामीणों का एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार

Dalit Girl Kidnapped, Aurangabad latest News
Source: Google

Hamirpur news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से हाल ही में एक सनसनी खेज घटना सामने आई है। जहाँ गांव के कुछ दबंग लोगों ने एक नाबालिग लड़की को बंदूक की नोक पर किडनैप कर लिया। इतना ही नहीं, जब परिवार ने विरोध किया, तो आरोपियों ने पीड़ित परिवार को जातिसूचक गालियां दीं और हथियारों से धमकाया भी। वही इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है, और पीड़ित परिवार सदमे में है और उनका बुरा हाल है।

और पढ़े: Top 5 Dalit news: बरेली में दलित युवक की हत्या, हाईवे जाम पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप

हमीरपुर में दलित नाबालिक का अपहरण

हमीरपुर से है, जहां बिच्छू गैंग के लोगो ने तमंचे के बल पर एक नाबालिग दलित बच्ची को उठा लिया..लेकिन पुलिस अभी तक हाथ पर हाथ धरी बैठी है। ये घटना हमीरपुर के विंवार क्षेत्र का है, पीड़ित परिवार ने बताया कि दलित होने के कारण वो मूल गांव से बाहर करीब एक किलोमीटर की दूरी पर रहते है। 20 जनवरी की सुबह उनकी 17 साल की बेटी किसी काम से निकल रही थी तब बिच्छू गैंग का रिंकू उर्फ डूंगर राजपूत अपने तीन साथियों के साथ आया और उनकी बेटी के सिर पर तमंचा लगा कर उसे जबरन अपने साथ ले कर जाने लगा.. परिवार वालो ने जब उसका विरोध किया तो उन लोगो ने उन पर तमंचा तान दिया।

और पढ़े: Top 5 Dalits news: तमिलनाडु कोर्ट का बड़ा फैसला, तिहरी उम्रकैद से गूंजा गलियारा

कपसाड़ में दलित युवती का अपहरण

इस दौरान शोर सुनकर गांव वाले वहां आ गये जिससे आरोपियों ने बच्ची को अगवा करके भागने की कोशिश की लेकिन गांव वालों ने 3 आरोपियों को पकड़ लिया लेकिन मुख्य आरोपी रिंकू नाबिलक लड़की को तमंचे के बल पर ले गया। हैरानी की बात है की तीन आरोपियो के पकड़े जाने के बाद भी अभी तक गुमशुदा लड़की का कोई सुराग नहीं मिला है। इस मुद्दे पर भीम आर्मा चीफ चंद्रशेखर आज़ाद रावण ने आवाज उठाते हुए कहा कि पहले कपसाड़ में दलित युवती का अपहरण और फिर हमीरपुर में… यह केवल कानून-व्यवस्था की विफलता नहीं है, बल्कि दलित समाज के खिलाफ बढ़ते जातंक, सामाजिक असुरक्षा और राज्य की संवैधानिक जिम्मेदारियों से पीछे हटने का स्पष्ट संकेत है।

दलितों और पिछड़ो के लिए कानून व्यवस्था इतनी लचर क्यों?

उन्होंने यूपी सीएम से सवाल किया कि राज्य में दलितों और पिछड़ो के लिए कानून व्यवस्था इतनी लचर क्यों है, क्या उन्हें सम्मान से जीने का अधिकार नहीं है। उन्होंने मांग की थी कि जल्द से जल्द अगवा नाबालिक की खोज की जाये और पीड़ित परिवार की सुरक्षा के साथ साथ उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए, साथ ही बिच्छू गैंग के खिलाफ उचित कार्यवाई की मांग की है। वहीं हमीरपुर पुलिस का भी इस पर जवाब आया है, जिसमें पुलिस ने दावा किया है कि नाबालिक को बरामद कर लिया गया है, लेकन मुख्यआरोपी अभी भी फरार है। जो केवल ये दर्शाती है कि पुलिस वाकई में अपराधियों के खिलाफ काम कर रही है या उन्हें बचाने का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *