Haryana: दलित बच्चे के साथ दरिंदगी बिजली के झटके देकर मासूम को तड़पाया, मानवता शर्मसार10 के खिलाफ केस

Haryana news, Caste discriminations with Dalit
Source: Google

Haryana news: हरियाणा के पलवल से हाल ही में एक चौंकाने वाली और परेशान करने वाली घटना सामने आई है। एक दलित नाबालिग लड़का कुछ बदमाशों के डर से अपनी जान बचाने के लिए एक घर में कूद गया, लेकिन वहां के लोगों ने उसे चोर समझकर बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, उन्होंने उसे बिजली के झटके भी दिए।

और पढ़े: आंबेडकर ने ईसाई धर्म क्यों नहीं अपनाया? धर्मांतरण पर उनके विचार क्या कहते हैं

चोर समझकर दलित बच्चे को दिए बिजली के झटके

मनुस्मृति को मानने वालों ने तय कर लिया है कि वे हमेशा बेगुनाह दलितों को मारेंगे, उन पर अत्याचार करेंगे, और बिना किसी वजह के उन्हें अपमानित करेंगे। ऐसा ही दलितों से जुड़ा एक मामला हरियाणा (Haryana) के पलवल (Palwal) से है, जहां चोरी का केवल शक होने मात्र से कुछ दबंगो ने एक 12 साल के मासूम दलित बच्चे को बंधक बना कर बिजली के झटके दिये। दरअसल ये घटना बीते  10 दिसंबर की रात की है, पुलिस के मुताबिक पीड़ित शादियों में लाइट लगाने का काम करता है।

दस दिसंबर की रात को भी वो अपने दो साथियों के साथ काम से लौट रहा था, तभी रात को करीब 11.30 बजे कुछ लोग नशे में धुत्त होकर कार से उसका पीछा करने लगे, जिससे डर कर वो एक घर में कूद गया,,लेकिन घर के लोगो ने उसे चोर समझ लिया और उसे बंधक बना लिया, इतना ही नहीं पुलिस को बुलाने से पहले उन लोगो ने बच्चे को कई घंटे तक बांधे रखा, उसे बुरी तरह से पीटा, उसे बिजली के झटके दिये और उसका यौन शोषण भी किया गया।

और पढ़े: Yogi Adityanath: गाजा पर बोलने वालों, बांग्लादेश में दलित की हत्या पर भी कुछ कहो!

10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

बच्चे के शरीर पर कई जगह चोट और जलने के निशान है। फिलहाल दलित बच्चे का स्थनीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बच्चे के बयान पर 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं 3 मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे है। इस मामले की अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी। वहीं तीनो आरोपियों की अग्रिम जमानत भी नामंजूर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस तीनो आरोपियों की तलाश में लगी है। इसके अलावा, पुलिस ने इस मामले में जानबूझकर चोट पहुंचाने, गलत तरीके से कैद करने, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *