Kanpur News: कानपुर HDFC बैंक विवाद ठाकुर हूँ मैं कहने वाली आस्था सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बताया वायरल वीडियो का अधूरा सच

Kanpur HDFC Bank dispute
Source: Google

Kanpur News: कल आपने कानपुर सिटी के पनकी सेक्टर-2 स्थित HDFC बैंक की खबर तो पढ़ी होगी जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। उस वीडियो में आपने देखा होगा किस तरह से बैंक महिला कर्मचारी आस्था सिंह एक महिला पर गुस्से में अपनी जाति का रोब दिखाते हुए बोलती हुई नजर आ रही थी कि “मैं ठाकुर हूं”। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जिसके बाद आस्था खुद सामने आई तो चलिए इस लेख के जरिए जानते है इस वायरल वीडियो को लेकर आस्था का क्या कुछ कहना है। हालांकि अब आस्था सिंह ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपनी सफाई दी है। उनका कहना है कि वायरल वीडियो अधूरा है और उसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

क्या है आस्था सिंह का पक्ष?

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आस्था सिंह का कहना है कि यह वीडियो 6 जनवरी का है, हाल का नहीं। उन्होंने बताया कि यह किसी ग्राहक के साथ हुई बहस का वीडियो नहीं है, बल्कि बैंक में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी के परिवार से जुड़ा मामला है।

उन्होंने बताया कि एक महिला कर्मचारी ने बैंक से इस्तीफा दिया था और वह उसी दिन रिलीविंग चाहती थी। उस दिन उसकी ननद सुबह से ही बैंक में बैठी थी। इसी बात को लेकर आस्था सिंह और उस महिला की ननद के बीच हल्की बहस हुई थी।

आस्था के अनुसार, ननद ने यह बात अपने भाई (जो उस महिला कर्मचारी के पति हैं) को बताई। इसके बाद वह व्यक्ति बैंक बंद होने के बाद करीब साढ़े चार बजे बैंक पहुंचा और सीधे उनके डेस्क पर आकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा।

“उसने मेरी जाति पूछी, मुझे धमकाया”

आस्था सिंह ने बताया कि उस व्यक्ति ने उनसे उनकी जाति पूछी और कहा कि “कौन सी जाति की हो जो इतनी गर्मी है तुममें, मैं तेरी सारी गर्मी निकाल दूंगा।” इस तरह की बातों से आहत होकर उन्होंने भी जवाब में “मैं ठाकुर हूं” कहा।

उन्होंने माना कि उनके शब्द गलत थे और उन्हें इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए था, क्योंकि वह सार्वजनिक सेवा में हैं। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि किसी के द्वारा इस तरह धमकाने और अपमानित करने पर वह चुप नहीं रह सकीं। उन्होंने कहा कि “हां, मैं ठाकुर हूं और मुझे अपनी जाति पर गर्व है। लेकिन वीडियो को जिस तरह से जाति के एंगल से फैलाया जा रहा है, वह पूरी सच्चाई नहीं है।”

पुलिस ने क्या कहा?

फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर बहस जारी है, वहीं अब आस्था सिंह की सफाई के बाद लोग पूरे मामले को नए नजरिए से देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *