Himachal news: हिमाचल प्रदेश के शिमला से हाल ही में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहाँ सरकारी प्राथमिक स्कूल में एक आठ साल के दलित छात्र को उसके शिक्षक द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। इतना ही नहीं जब दलित छात्र ने इसका विरोध किया तो उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई और जब इतने से आरोपियों का मन नहीं भरा तो दलित बच्चे की पैंट में बिच्छू डाल दिया गया।
और पढ़े: Mathura Horror: 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
दलित छात्र के साथ स्कूल में भेदभाव – Dalit student harassed
बीते कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश से एक बेहद चौंकाने वाली और परेशान करने वाली खबर सामने आई थी। जहाँ, एक दलित बच्चे ने उत्पीड़न से तंग आकर ज़हर खा लिया। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शिमला से एक और ऐसा ही मामला सामने आ गया। जहां पिछले एक साल से स्कूल के टीचर ने एक दलित छात्र के साथ प्रताड़ना की सारी हदें पार कर दी है।
दरअसल यह घटना रोहड़ू उप मंडल (Rohru Sub Division) के खड़ापानी (Kharapani) इलाके के सरकारी प्राथमिक स्कूल की है। जहां स्कूल के एक दलित छात्र के पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि केवल दलित जाति से होने के कारण पिछले एक साल से स्कूल में प्रधानाध्यापक समेत 3 लोगो ने उनके बच्चे को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
और पढ़े: Amethi: मेहनत की मजदूरी मांगी तो मिली मौत! यूपी में दलित युवक की निर्मम हत्या
बच्चे को मारने की धमकी
इतना ही नहीं बच्चे को इतनी बुरी तरह से पीटा की उसके कान से खून बहने लगा, जिससे उसके एक कान का पर्दा क्षतिग्रस्त हो गया है, फिर भी शिक्षको का दिल नहीं भरा तो उन लोगो ने बच्चे को बाथरूम में ले जाकर उसके पेंट में बिच्छू छोड़ दिया। पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि प्रिंसीपल बच्चे को लगातार धमकी देता था कि वो उसे और उसके परिवार को जला कर मार देंगे, जिसके कारण बच्चा सबकुछ चुपचाप सह रहा था। और उसने किसी को कुछ भी नहीं बतया था।
पीड़ित के मुताबिक उनके साथ स्कूल में जातिगत भेदभाव होता है, उन्हें सबसे अलग बिठा कर खाना दिया जाता है, उन पर जातिसूचक टिप्पणी की जाती है। फिलहाल पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत दर्ज कर कर के मामले की जांच शुरु कर दी है, हालांकि अभी तक किसी के गिरफ्तारी होने की खबर सामने नहीं आई है। वहीं स्कूल प्रशासन ने भी कोई बयान नहीं दिया है।



