दलित युवक की हत्या से सनसनी: सहारनपुर में स्कूटी सवार बदमाशों ने चाकू घोंपकर की हत्या

Dalit youth Murder, Sharanpur news
Source: Google

Dalit youth murdered by stabbing: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कल एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहाँ एक स्कूटी सवार युवक ने मामूली कहासुनी के चलते एक दलित युवक की हत्या कर दी. इतना ही नहीं, युवक ने दलित युवक पर एक के बाद एक कई बार चाकू से वार किया. पुलिस मामले की जाँच कर रही है. तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं.

और पढ़े: 4 दिन बाद भी कार्तिक बग्गन के हत्यारे फरार, लुधियाना में दलित समाज का रोष

चाकू से गोदकर दलित युवक की हत्या 

हाल ही में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) से दिलदहलाने वाली खबर  सामने आई है, जहां एक 30 साल के दलित युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई. दरअसल, ये घटना बीते मंगलवार सहारनपुर जनपद के थाना रामपुर मनिहारान (Rampur maniharan) क्षेत्र में हुई है, जहां मल्हीपुर गांव (Malhipur Village) का रहने वाला 30 साल का दलित युवक कंवर सेन गांव के पास लगे म्हाणी का मेला देखकर वापस घर लौट रहा था. तभी रात करीब दस बजे कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया.

इतना ही नहीं पहले उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया उसके साथ मारपीट करी. और जब इतने से उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने युवक के शरीर पर कई वार किये. उसके शरीर पर चाकुओं से कई वार किए गए थे. ज्यादा खून निकलने के कारण वो बेहोश हो गया. वही आस-पास के गाँव के गांव के लोगो ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. आपको बता दें,  ये घटना रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में हुई.

और पढ़े: Andhra Pradesh: रैगिंग का शिकार हुआ दलित छात्र, सहपाठियों ने दी बर्बर यातनाएं हॉस्टल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप

हमले के पीछे का कारण अभी तक ज्ञात नहीं

वही ये हमला क्यों किया गया, किसी को इस बात की खबर नहीं है. इसके अलवा मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. हमलावर स्कूटी से आये थे और किसी बात पर मृतक से बहस करने लगे और उस पर हमला कर दिया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है लेकिन अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला है. दूसरी और मृतक के परिवार को पुलिस अधिकारी ने अस्वासन दिया है जल्दी ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा और सख्त करवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *