Kannauj: दलित युवक को पानी पीने पर ईंट से मारकर किया घायल, दी गोली मारने की धमकी।

Caste discrimination, Kannauj News
Source: Google

Kannauj news: हाल ही में उत्तर प्रदेश (UP) के कन्नौज (Kannauj) से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक दलित युवक ने सार्वजनिक हैंडपंप से पानी क्या क्या पी लिया तो ये बात मनुवादी सोच के लोगो को बर्दाश नहीं और उन्होंने दलित युवक पर पहले तो ईट से वार किया और जब इतने से मन नहीं भरा तो युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और जातिसूचक शब्दों से अपमनित किया। वही मौके पर मिली सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।

और पढ़े: ब्राह्मण युवक ने कुशवाहा युवक से धुलवाए पैर, MP हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों पर NSA लगाने का दिया आदेश

दलित युवक के साथ मारपीट

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को अपने जीवन में पानी पीने के अधिकार को लेकर गंभीर भेदभाव का सामना करना पड़ा था। यह भेदभाव उनके बचपन से लेकर उनके सामाजिक आंदोलनों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। वही ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सामने आई है, जहां एक दलित युवक ने एक निजी हैंडपंप से पानी क्या पी लिया, हैंडपंप के मनुवादी मलिक के पेट में इस तरह मरोड़े उठी की उसने पहले तो दलित युवक देवेन्द्र कुमार  के सिर पर ईंट से हमला कर दिया और जब उससे भी दिल नहीं भरा तो उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया।

और पढ़े: दलित परिवार की पिटाई का सनसनीखेज वीडियो वायरल! MP पुलिस ने 7 दबंगों पर मामला दर्ज किया

जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी

दरअसल, यह घटना कन्नौज (Kannauj) के छिबरामऊ गांव की है, जहां दलित युवक अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि वो कन्नौज के नगला जोर (Nagla Jor) गाँव का रहना वाला है, और अपनी बहन को लेने छिबरामऊ (Chhibramau) गांव गया था। लेकिन रास्ते में प्यास लगने के कारण वो एक हैंडपंप से पानी पीने लगा, लेकिन तभी वहां पर असालत नगर (Asalat Nagar) के रहने वाले एक शख्स ने उसे जातिसूचक गलियां देनी शुरू कर दी थी और इसी बीच उसने एक इंट उठाकर उसके सर पर मार दिया था। और इतने से भी उसका दिल नहीं भरा तो उसने उसे और पीटा, और जब सरकार वहां पहुंचे तो उनके सामने की जान से मारने की धमकी भी दी।

आपको बता दें, मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि पीड़ित दलित युवक की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट (SC-ST ACT) समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *