Kanpur news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के कानपूर (Kanpur) से एक हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आई है. जहाँ एक दलित युवक मेला देखकर घर की और लौट रहा था की तभी कुछ दबंगों ने उसे घेर लिया और जब उसने इस बात का विरोध किया तो पहले उसे जातिसूचक गलियां दी और जब इतने से आरोपियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने दलित युवक को लोहे की रोड से बेरहमी से पीट दिया। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।
दलित युवक पर हमला
जब दलितों के साथ सामाजिक न्याय की बात आती है तो मनुवादी खुद को ही कानून और खुद को ही न्यायालय समझ लेते है। ऐसा लगता है जैसे ये देश दलितों का है ही नहीं। वैसे तो कहने के लिए भारत आजाद देश है लेकिन दलितों की स्थिति आज भी एक गुलाम की तरह ही है। जी हाँ हर दिन दलितों के साथ अत्यचार तेजी से बढ़ते जा रहे है…ऐसी ही एक दलित उत्पीड़न की खबर सामने आई है जहाँ कानपुर (Kanpur) के सचेंडी थाना (Sachendi Police Station) क्षेत्र में एक दलित युवक पर हमला है। कैधा में लगे मेले से लौटते समय कुछ लोगों ने उस पर जातिसूचक गालियाँ दीं। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज
जिसके बाद मट्ठापुरवा गाँव (Matthapurwa village) निवासी पीड़ित संदीप कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि घटना 7 अक्टूबर की रात करीब 12:30 बजे की है। वह कैधा मेले से लौट रहा था, तभी गजपुरवा (Gajpurwa) के कुछ दबंग लोगों ने पीछे से उस पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने पहले उसे लात-घूँसे मारे और फिर लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया जिस कारण दलित युवक का सर फट गया। वही इस हमले से वो गंभीर रूप से घायल हो गया था।
जातिसूचक गालियाँ देकर मारपीट
वही जब पीड़ित दलित युवक संदीप कुमार शिकायत दर्ज करवाने के लिए स्थनीय थाने गया तो उसने बताया आरोपी मंगल सिंह, विकास सिंह, हिमांशु सिंह, मुकेश सिंह, महेंद्र (माइकल) सिंह और दो अज्ञात व्यक्ति शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर हमलावरों ने जातिसूचक गालियाँ दीं और उनके साथ मारपीट की।
इसके अलवा पीड़ित ने यह भी बताया कि हमलावरों ने उसे धमकी दी अगर उसने इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई तो उसे जान से मार दिया जायेगा। वही इस घटना को मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



