Kanpur: एक तरफ लोग कहते है कि हम जातिगत भेदभाव (caste discrimination) ना ही करते है और ना ही मानते है। तो ये कौन से लोग है जो जाति का रोब दिखा रहे है। जी हां आज भी इस देश में जाति को लेकर लोगों की मानसिकता में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं आया है तभी तो आए दिन ऐसे मामले देखने को मिल ही जाते है। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते है हम ऐसा क्यों कह रहे है।
और पढ़े: Mandal commission report: जिसके कारण ओबीसी वर्ग को मिली एससी एसटी वर्ग से अलग पहचान
क्या है पूरा मामला
हाल ही एक HDFC बैंक की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बैंक की महिला कर्मचारी (HDFC female employee) अपनी जाति का रोब झाड़ते हुए महिला ग्राहक को धमकाती हुई नजर आ रही है। दरअसल, मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश कानपुर सिटी पनकी सेक्टर-2 में स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा उस समय अखाड़े में तबदील हो गया जब वहां पर कार्यरत महिला कर्मचारी आस्ता सिंह (HDFC Bank employee Aastha Singh) ने अपनी जाति का रोब दिखाते हुए मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो
वायरल वीडियो (viral video) में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह महिला कर्मचारी ना सिर्फ भद्दी-भद्दी गालियां दे रही है, बल्कि और गुस्से में महिला ग्राहक को मारने के लिए लैप तक उठा लेती हैं। वहां मौजूद लोग उन्हें शांत कराने की बहुत कोशिश करते है लेकिन वह तब भी शांत नहीं होती है वहीं वह महिला कस्टमर को धमकाते हुए कहती है अपने पति को जाकर समझाओं, ‘ठाकुर हूं’, मेरे साथ ये… हमारा चैनल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता हैं।
कस्टमर को डराने की कोशिश
लेकिन हैरान करने वाली बात तो ये है कि कैसे एक नामी बैंक में काम करने के बाद भी सरेआम महिला कर्मचारी अपनी जाति का रोब झाड़ते हुए दबंगई दिखा रही है। इस वायरल वीडियो में आस्था सिंह (HDFC Bank employee Aastha Singh) कहती है ‘मैं ठाकुर हूं’ और कस्टमर को डराने की कोशिश करती है। एक जाने माने बैंक में ऐसी शर्मनाक घटना होना जिसमे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर हिंसक व्यवहार दिखाना किसी भी तरह से सही नहीं है, और ऐसा व्यवहार देखकर वहां पर मौजूद लोग भी दंग रह गए।
अभी तक नहीं दर्ज हुई है शिकायत
वहीं इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में बैंक प्रबंधक और कर्मचारी के खिलाफ बहुत ज्यादा गुस्सा देखने को मिल रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों मे से किसी ने भी अभी तक इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जब शिकायत लिखवाने के बाद ही इस मामले पर कोई कार्रवाई की बात कर सकते है।



