Morena news: हाल ही में मध्य प्रदेश (MP) के मुरैना (Morena) से दिल-दहलाने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक दलित परिवार के साथ बाजरे की कटाई को लेकर मामूली सा विवाद हुआ जिसके बाद दबंगों ने दलित परिवार के घर में घुस का मारपीट करी और उन्हें जातिसूचक गलियों से अपमानित किया। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।
और पढ़े: ब्राह्मण युवक ने कुशवाहा युवक से धुलवाए पैर, MP हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों पर NSA लगाने का दिया आदेश
दलित परिवार के घर में घुसकर मारपीट
ऐसा कोई दिन नहीं जाता हैं जब दलितों के साथ अत्यचार से जुडी कोई खबर सामने ना आती हो हर दिन दलितों से कोई न कोई खबर सामने आती है। शिकायत दर्ज होती आरोपी गिरफ्तार किया जाता लेकिन जमीनी हकीकत पर किसी का ध्यान नहीं जाता हैं। ऐसा ही एक खबर MP से सामने आई हैं। जहां फसल कटाई को लेकर हुए विवाद में कुछ दबंगो ने दलित परिवार के घर में घुसकर उन्हें बुरी तरह से पीटा। दरअसल, यह घटना अंबाह (Ambah) के नगरा (Nagara) थाना क्षेत्र के छत्रपाल का पुरा कीचौल (Kichaul) गांव का है। इस मारपीट का घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दबंगों ने खेत पर किया अवेध कब्ज़ा
कमलकिशोर जाटव ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने 18 बिस्वा का खेत खरीदा था, लेकिन खेत कागज पर दर्ज रकबे से नपाई में कम निकला था और गांव के ही श्यामू तोमर ने खेत का एक तिहाई हिस्से पर अपना दावां ठोका हुआ था, लेकिन उससे पहले की पीड़ित को इसकी जानकारी होती, श्यामू तोमर ने खेत के उस हिस्से में बाजरे की फसल बो दी थी।
पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ ममला दर्ज
लेकिन पीड़ित ने श्यामू को जमीन पूरी करने के ऐवज में फसल काटने की बात कही थी, जिससे श्यामू काफी नाराज हो गया। जिससे गुस्सायें श्यामू ने कुछ लोगो के साथ मिलकर उसके घर पर हमला कर दिया और उसे और उसके परिवार के साथ मारपीट की। जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी श्यामू तोमर, अनमोल तोमर, रामू तोमर, लिली तोमर, कृष्णपाल तोमर, बालू तोमर और पंकज तोमर के खिलाफ मामला दर्ज कर के मामले की जांच शुरु कर दी है। वही पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।



