Shivpuri news: हाल ही में मध्यप्रदेश के शिवपुरी से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहाँ गाँव के ही कुछ दबंगों जानबुझ कर दलित के खेत में अपनी भैंसों को छोड़ दिया और जब दलित परिवार ने इस बात का विरोध किया तो दबंगों ने दलित परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की और जब इतने से दबंगों का मन नहीं भरा तो उन्होंने घर में घुस कर दलित की बहु की साड़ी फाड़ दी और जातिसूचक शब्दों से अपमनित किया। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।
भैंसों ने नष्ट की मुंगफली की फसल
दलितों के खिलाफ हिंसा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा लगता है मानो ऊँची जाति के दबंगों ने दलितों पर हमला करने और उन पर अत्याचार करना अपना अधिकार मान लिया है। और तो और, वे जब चाहें, जहाँ चाहें, उन पर अपना गुस्सा उतार देते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश (MP) के शिवपुरी (Shivpuri) से सामने आया है, जहां दबंगों ने जानबूझ कर एक गरीब दलित किसान के मुंगफली के खेतों में पानी छोड़कर भैंसों को घुसा कर उनकी पूरी फसल चरवा दिया।
विरोध करने पर दलित परिवार के साथ मारपीट
वही जब दलित परिवार ने उसका विरोध किया तो बुजुर्ग दंपत्ति के साथ साथ उनकी बहु के साथ भी बदसलूकी की। ये घटना शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी की है। जहां 65 साल के बुजुर्ग रतनलाल जाटव ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में इस मामल की शिकायत दर्ज कराई कि बीते 23 अक्टूबर की दोपहर को करीब 1 बजे जब वो अपनी मुंगफली के खेतों में पहुंचा तो उसने देखा कि गांव के ही भूरा लोधी और माखन लोधी ने उनके खेतों में अपनी भैंसों को घुसा रखा था और वो खेत में लगी मुंगफली की फसल खा रही थी।
पुलिस ने दर्ज की आरोपियों के खिलाफ शिकायत
वही जब रतनलाल ने जब इसका बात का विरोध किया तो उसके साथ दोनों ने मारपीट की, शोर सुनकर दिनेश लोधी, शिवम लोधी और रविन्द्र लोधी भी वहां पहुंच गए और पांचों ने मिलकर रतनलाल को पीटा, इतना ही नहीं जब रतनलाल की पत्नी और बहु वहां पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की गई। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने इस हमले के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वही पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पांचों आरोपियों के खिलाफ एसी सी एस टी एक्ट (SC-ST ACT) के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें, फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।



