Maharajpur: मारपीट के बाद दलित महिला ने दर्ज कराया केस, चार आरोपियों पर SC/ST एक्ट की तलवार

Dalit Women Beaten up, Maharajpur news
Source: Google

Maharajpur news: हाल ही में कानपुर के महाराजपुर से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक दलित महिला ने आरोप लगाया है कि गालीगलौज का विरोध करने पर दबंगों ने उनके घर में घुसकर उनके और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं महिला पर जानलेवा हमला भी किया।

और पढ़े: Meerut: दलितों से मारपीट, महिलाओं से अभद्रता, गोकशी विवाद में हिंदू संगठनों पर आरोप

महाराजापुर में दलित परिवार के साथ मारपीट

आज उत्तर प्रदेश दलितों के लिए आतंक का शहर बन गया है। अगर कोई दलित जाति का है, तो मनुवादी लोग उन पर ज़ुल्म और बुरा बर्ताव करने लगते हैं। यह इस हद तक बढ़ गया है कि मनुवादी सोच वाले लोग बिना किसी झिझक के, कहीं भी और कभी भी उन पर हमला करना शुरू कर देते हैं, जैसे वे इंसान ही न हों। ऐसा ही एक मामला यूपी के कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सैमसी गांव से सामने आया हैं। जहाँ पुरानी रंजिश को लेकर एक दलित परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की गयी  है।

दरअसल, सैमसी गांव के रहने वाले जितेंद्र कुरील की पत्नी सोनी कुरील ने अपनी शिकायत में कहा कि बीते 29 नवंबर की शाम करीब 7 बजे गांव के ही गुनीराम ने उसे जातिसूचक गालियां दीं और गालियां दीं। जब उसने विरोध किया तो गुनीराम ने अपने दोस्तों सुंदरम, शुभम (चंद्र प्रकाश दुबे का बेटा) और दारा सिंह (गुरुबख्श सिंह का बेटा) को बुला लिया। और उनके साथ घर में घुस का मारपीट शुरू कर दी।

और पढ़े: Kanpur news: दुष्कर्म से आहत दलित युवती का खुदकुशी का प्रयास, आरोपी ने शादी के बहाने बनाए थे संबंध

महिला की शिकायत पर केस दर्ज

जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो उन्होंने सोनी कुरियाल पर डंडों और धारदार हथियारों से हमला करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने सोनी की बेटी जया, बेटे राज और साले अमर पर भी हमला किया और जातिसूचक गालियां दीं। आपको बता दें इस हमले के दौरान, धारदार हथियार से सोनी का कान कट गया, जिससे बहुत खून बहने लगा। उसके परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए।

महिला की शिकायत पर केस दर्ज

वही इस घटना की शिकायत पीड़िता ने स्थनीय थाने में जाकर करवाई है जहाँ पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ SC/ST एक्ट (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) एक्ट) और दूसरी संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गुनीराम और उसके साथियों शुभम, सुंदरम और दारा सिंह के रूप में हुई है, जिन्होंने कथित तौर पर 29 नवंबर की शाम को यह जुर्म किया था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *