Malvani News: हाल ही में महाराष्ट्र के मालाड-पश्चिम से हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आई हैं। बीजेपी द्वारा दलितों के लिए की जा रहीं अनदेखी और उन्हें गैर भारतीय बता कर देश से उखाड़ने को लेकर है। जिसे लेकर कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत से बीजेपी सरकार पर निशाना साधा हैं।
बांग्लादेशी बताकर दलितों को हटाने का आरोप
एक कहावत आपने सुनी होगी..बहती गंगा में हाथ धोना… एक तरफ सरकार विदेशी प्रवासियों को देश से बाहर करने का दावा करती है, लेकिन उनकी आड़ दलितों और पिछड़ों को भी उनके घरों से बेघर किया जा रहा है, लेकिन हैरानी की बात है कि केवल दलित होने के कारण उन्हें बचाव का मौका तक नहीं मिलता ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र से सामने आया है।
दरअसल,बीएमसी (BMC) चुनावों से पहले मालाड-पश्चिम (Malad-West) के मालवाणी (Malvani) इलाके में जो कथित तौर पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी रह रहे थे, उनके घरो पर बीजेपी ने बुल्डोजर चलवा दिया है, जिसे लेकर अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव व मुंबई कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सचिन सावंत (Sachin Sawant) ने बड़ा खुलासा करते हुए बीजेपी पर संगीन आरोप लगाया है।
और पढ़े: Death of Hidma: आतंक का दूसरा नाम हिड़मा का अंत इतना गुमनामी भरा क्यों?
BJP ‘रोहिंग्या’ बताकर हिंदू-दलितों को हटा रही
उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) ने दलितों और पिछड़ो की जमीनों को छीनने के लिए उनके ऊपर रोहिंग्या और बांग्लादेशी (Rohingya and Bangladeshi) का लेबल लगा कर उनके घरों को तुड़वा दिया। जबकि उन सभी के पास भारतीय होने के, जमीन उनकी होने के वैध कागजात भी मौजूद थे। इस प्रेस कांफ्रेस में सचिन सांवत के साथ पीड़ित दलित परिवार भी थे जिनका घर बीजेपी के ऑर्डर पर तोड़े गए।
राज्य मंत्री मंगल प्रभात लोढा की इस्तीफे की मांग
उन्होंने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वो 25 सालों से यहां रह रहे थे, लेकिन दलित होने के कारण उन्हें घर बचाने का मौका तक नहीं दिया गया, और न ही उनकी अर्जी सुनी जा रही है। कांग्रेस नेता ने सीधे तौर पर दलितों और पिछड़ो के प्रति बीजेपी की दमनकारी नीति को लेकर सवाल उठाए है, साथ ही राज्य मंत्री मंगल प्रभात लोढा (Minister of State Mangal Prabhat Lodha) की इस्तीफे की मांग की है। दलितों की बस्तियों के कार्यवाई क्षेत्र में न होने के बाद भी उनके घरो को तोड़ना क्या वाकई में संवैधानिक है..जवाब जनता खुद जानती है।



