Mathura Horror: उत्तर प्रदेश के मथुरा से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ 10साल की दलित किशोरी के साथ दबंगों ने हैवानियत की सारी हदे पार कर दी है। इतना ही नहीं दुष्कर्म करने के बाद उसे बदहवास हाल में छोड़ कर आरोपी मौके पर से फरार हो गए। वही मौके पर सूचना मिलते ही आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।
और पढ़े: Amethi: मेहनत की मजदूरी मांगी तो मिली मौत! यूपी में दलित युवक की निर्मम हत्या
मासूम दलित बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म – Dalit girl gang rape
आज के समय में न तो महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही लड़कियां। उन्हें कभी भी ताकतवर लोग अपनी हवस का निशाना बना लेते हैं। ऐसा अक्सर गांवों, कस्बो और दलित समुदायों में अक्सर ज्यदा होता नजर आता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) से सामने आया है, जहां एक 10 साल की मासूम दलित बच्ची को पहले अगवा किया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया और उसे बेहोशी की हालात में जंगल में छोड़ दिया। वही इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली है। दरअसल यह घटना मगोर्रा थाना (Magorra Police Station) क्षेत्र के एक गांव की है।
बाइक सवार लड़कों ने बच्ची को अगवा किया
पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम को करीब 5 बजे दो दलित बहने कुएं पर कपड़े धो रही थी, जिसमें बड़ी बहन कपड़े धो कर चली गई जबकि 10 साल की छोटी बहन वहीं कपड़े धो रही थी तभी तीन नकाबपोश बाइक सवार वहां आये, उन लोगो ने छोटी बच्ची से पीने का पानी मांगा, लेकिन तीनो की नियत खराब हो गई और वो जबरन बच्ची को किडनैप करके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसे वहां से कहीं सुनसान में ले गए और बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और बच्ची को बुरी हालात में छोड़ कर फरार हो गए।
तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
जब वहां से गुजरने वाले मजदूरो ने बच्ची को देखा तो उसे घर ले गए जहां उसने अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद गुस्साए परिजन और गांव वाले काफी गुस्से में मगोर्रा थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार एसपी और सीओ अनिल कुमार सिंह के मुताबिक बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है, वहीं तीनों आरोपियों की खोजबीन शुरु कर दी गई है। जिसके लिए एसओजी (SOG) और सर्विलांस सहित 6 टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों (CCTV Camera) को खंगाल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही तीनो आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे।



