BSP mega rally march: 15 मार्च को छिड़ने वाली है सियासी जंग, मायावती की समर्थकों से ‘लखनऊ चलो’ की हुंकार

Mayawati Rally
Source: Google

BSP mega rally march: जिन्हें कभी दलितों का मसीहा मानकर सिर आंखों पर बिठाया गया, आज वही अपनी धूमिल पड़ती सियासी जमीन और छवि को फिर से चमकाने की जद्दोजहद में हैं। 2027 की चुनावी जंग अभी दूर है, लेकिन उत्तर प्रदेश की सत्ता के लिए शह-मात का खेल अभी से शुरू हो चुका है।

और पढ़े: Baba Saheb Ambedkar: संविधान का दुरुपयोग नामुमकिन! बाबा साहब ने पहले ही तैयार कर ली थी सुरक्षा की दीवार

लखनऊ और नोएडा में बड़े आयोजन

कांशीराम की 92वीं जयंती 15 मार्च को बहुजन समाज पार्टी बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी कर रही है। इस मौके पर पार्टी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से लखनऊ चलो की हुंकार भरी है। माना जा रहा है कि इस दिन राजधानी में बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और समर्थक जुटेंगे। राजधानी लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम पुरानी जेल रोड स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा नोएडा में भी जयंती के मौके पर विशेष कार्यक्रम रखा जाएगा।

18 मंडलों के कार्यकर्ता होंगे शामिल

पार्टी की ओर से कार्यक्रम की रूपरेखा लगभग तैयार कर ली गई है। लखनऊ (Lucknow) में होने वाले आयोजन में 12 मंडलों के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे, जबकि नोएडा के कार्यक्रम में 6 मंडलों के लोग भाग लेंगे। मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती भी लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम को संबोधित कर सकती हैं। हालांकि इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

और पढ़े: India-Nepal Buddha dispute: भारत वर्सेस नेपाल में बुद्ध वाकई में किसके है, क्यों जारी है दोनो देशों में बुद्ध को लेकर जंग

भरतपुर में आकाश आनंद का शक्ति प्रदर्शन

दूसरी ओर, पार्टी के केंद्रीय संयोजक आकाश आनंद (Akash Anand) 15 मार्च को राजस्थान के भरतपुर में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को भी पार्टी संगठन को मजबूत करने और राजस्थान में बसपा की जड़ों को गहरा करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

कार्यकर्ताओं को मिलेगा जीत का मंत्र

कांशीराम जयंती (Kanshi Ram Jayanti) के मौके पर मायावती कार्यकर्ताओं और समर्थकों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अहम संदेश दे सकती हैं। माना जा रहा है कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। कांशीराम जयंती के मौके पर मायावती कार्यकर्ताओं और समर्थकों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अहम संदेश दे सकती हैं। माना जा रहा है कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

प्रत्याशियों के नामों पर मंथन तेज

बसपा ने कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार भी लगभग तय कर लिए हैं। माधौगढ़ सीट से आशीष पांडेय, दीदारगंज सीट से अबुल कैश, मुंगरा बादशाहपुर सीट से विनोद मिश्रा, सहारनपुर देहात सीट से फिरोज आफताब इन नामों पर पार्टी नेतृत्व की सहमति बन चुकी है, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि बसपा आने वाले दो महीनों में 50 से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम घोषित करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में प्रभारियों और संभावित उम्मीदवारों पर लगातार चर्चा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *