Bulldozer action on the houses of Dalits: हाल ही के यूपी के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur khiri) से मामला सामने आया था. जहाँ मनुवादियों ने दलित परिवार के घर पर बुलडोज़र चलवा दिया था. और घर में तोड़-फोड़ करवा दी थी. अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. वही मामले के सामने आने पर बीजेपी विधायक रोमी साहनी दलित परिवार से मिलने पहुंचे और प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई. साथ ही उनको उसी जगह बसाने का आश्वासन दिया और उनकी आर्थिक मदद भी की. उन्होंने टीन शीड डालने के लिए तत्काल 10 हजार रुपये दिए. तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं.
और पढ़े: प्रशासनिक लापरवाही का शिकार सेमरा गांव, गंदगी और जलभराव से जूझ रहे 50 दलित परिवार
दलित परिवार हुआ बेघर
सवाल ये है कि क्या दलितों को अपने घरों में रहने का हक़ नहीं है? क्यों, जब और जहाँ भी जिसका मन करता है, दलितों की ज़मीन छीन लेता है, कहीं भी और कभी भी, दलितों की ज़मीन पर बुलडोज़र चला दिया जाता है, आख़िर कब तक मनुवादी सोच वाले लोग दलितों पर कहर बरपाते रहेंगे, इसे रोका क्यों नहीं जाता? कुछ दिन पहले बांकेगंज की पंचायत ग्रंट संख्या 10 में कई पूर्वजों की बस्ती में बसे दलित उधन लाल वाल्मीकि के भवन को बुलडोजर से ढहा दिया गया था.
जिसके बाद ये मामला मीडिया विश्लेषकों के संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे गंभीरता से लिया और पूरी इस मामले की जानकारी ली. वहीं, अब गोला तहसील प्रशासन बैकफुट पर आ गया. और उन्होंने तेजी के साथ पीड़ित परिवार को विस्थापित स्थान पर बसाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
विधायक रोमी साहनी पीड़ित परिवार का करेंगे पुनर्वास
वही इस घटना के सामने के आने के बाद बीते मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी भी पहुँचे. जहाँ उन्होंने पीड़ित दलित परिवार से मिलकर उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें उसी स्थान पर बसाया जाएगा जहाँ से उन्हें हटाया गया था साथ ही उन्हें सारी सुख सुविधाए उपलब्ध करायी जाएगी. इसके अलवा उन्होंने पीड़ित परिवार को सर ढकाने के 10 हजार रुपये भी दिए ताकि वो टीन की शेड लगवा सके.
इसके अलवा आपको बता दें, रोमी साहनी लगातार तीन बार पलिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं. उनका पूरा नाम हर हरविंदर कुमार साहनी है. उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई. विधायक ने कहा कि सीमांकन में किसी भी गरीब का घर नहीं तोड़ा जा सकता जो कोई भी ऐसा करता पायेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त करवाई की जाएगी.



