MP news: दलित सरपंच ने की पंचायत सचिव की शिकायत, विकास कार्य रोकने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप

Panna news, Caste discrimination with Dalit women
Source: Google

Shahnagar news: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आई हैं. जहाँ एक दलित महिला सरपंच ने सरपंच सेक्रेटरी पर जातिगत भेदभाव करने का आरोप लगाया हैं. इतना ही नहीं महिला के विरोध करने पर उसे जातिसूचक शब्द से अपमानित भी किया गया

और पढ़े: BNS Section 264: यदि लोक सेवक ने जानबूझकर भागने दिया बंदी, तो मिलेगी 3 साल तक की सज़ा

दलित महिला सरपंच ने सरपंच सेक्रेटरी पर लगाए संगीन आरोप 

मॉडर्न इंडिया में, जहाँ संविधान बराबरी और इंसाफ़ की गारंटी देता है, वही “मनुवादी सोच वाले लोग अब भी नहीं चाहते कि दलित आगे बढ़ें” यदि कोई दलित उंच पद पर आ जाता है तो इन मनुवादियों की पेट में मरोड़े उठने लगती हैं और वो दलितों के साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करना शुरू कर देते हैं।  ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के पन्ना से सामने आया है, जहां एक दलित महिला सरपंच (Dalit mahila sarpanch) ने सरपंच सेक्रेटरी पर जातिगत भेदभाव करने का संगीन आरोप लगाया है।

दरअसल ये घटना घबरा पन्ना जिले (Panna district) की शाहनगर (Shahnagar) जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत जुगरवारा (Gram Panchayat Jugarwara) की है। जहां की दलित महिला सरपंच यशोदा बाई चौधरी ने अपने पंचायत सचिव केश कुमार राय के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है और उत्पीड़न का आरोप लगाया हैं।

और पढ़े: Prayagraj news: दलित बच्चे से जघन्य अपराध के दोषी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सज़ा

जातिसूचक गालियां लेकर अपमानित किया 

पीड़ित सरपंच ने आरोप लगाया है कि सचिव उसे अक्सर उसका काम करने से रोकता है, इतना ही नहीं जब वो इसका विरोध करती है तो उसे जातिसूचक गालियां दी जाती है। ये सिलसिला पिछले एक साल से चल रहा है। इस कारण उनके क्षेत्र में सभी विकास कार्य बाधित पड़े है।

इस मामले अब तक जनपद पंचायत सीईओ (CEO) शाहनगर और जिला पंचायत सीईओ पन्ना से लगभग 10 बार शिकायत कर चुकी है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद थकहार कर वो जिला पंचायत सीईओ के पास पहुंची। जिसके बाद इस मामले में जांच शुरू करके कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। वही इस घटना के बाद से ने ग्राम पंचायत के माहौल में तनाव पैदा कर दिया है, और ग्रामीण भी विकास कार्यों में हो रही बाधाओं को लेकर आक्रोशित हैं।

इसके अलावा, मैं आपको यह भी बता दूं कि यह पहली बार नहीं है जब किसी महिला के साथ ऐसी घटना हुई है। अक्सर मनुवादी लोग दलित महिलाओं के खिलाफ ऐसे अपराध करते हैं और उन्हें दबाने की कोशिश करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *